फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ambedkar University to Introduce Artificial Intelligence in All Courses

UP: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़कर स्मार्ट होगी पढ़ाई, ऑनलाइन डिस्टेंस लर्निंग पर भी है विश्वविद्यालय का जोर

Thu, 05 Feb 2026 10:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 05 Feb 2026 10:16 AM IST
सार

आगरा विश्वविद्यालय ने उच्च शिक्षा को तकनीक आधारित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। इससे छात्र आधुनिक तरीके से पढ़ाई कर सकेंगे। 

विज्ञापन
Ambedkar University to Introduce Artificial Intelligence in All Courses
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने उच्च शिक्षा को तकनीक आधारित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। इससे छात्र आधुनिक तरीके से पढ़ाई कर सकेंगे। विश्वविद्यालय के सभी संकायों के पाठ्यक्रमों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को जोड़ा जाएगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी ज्ञान से जोड़ते हुए उन्हें रोजगार, शोध और नवाचार के लिए सक्षम बनाना है।
विज्ञापन


इस नई व्यवस्था के तहत कला, विज्ञान, वाणिज्य, विधि, प्रबंधन सहित सभी विषयों में एआई के उपयोग, डिजिटल टूल्स, डेटा आधारित सोच और तकनीक को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया जाएगा। इससे पारंपरिक विषयों के साथ-साथ तकनीकी स्तर भी छात्रों को विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की ओर से ओपन डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) एवं ऑनलाइन लर्निंग को भी विस्तार दिया जा रहा है। इसके अंतर्गत विश्वविद्यालय के पूर्व से संचालित 6 पाठ्यक्रमों को आगामी सत्र से ऑनलाइन माध्यम से प्रारंभ किया जाएगा। इनमें एमबीए, बीबीए, बीसीए, एमकॉम, बीकॉम और एमए इंग्लिश शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सुविधा जीरो इन्वेस्टमेंट मॉडल पर आधारित होगी, जिससे दूर क्षेत्रों एवं कार्यरत विद्यार्थियों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिल सकेगा। डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से पाठ्य सामग्री और मार्गदर्शन दिया जाएगा। खास बात ये है कि ये सुविधा उन्हीं विश्वविद्यालयों को स्वीकृत हुई है, जिनका ग्रेड नैक ए प्लस(3.36 से अधिक स्कोर) है।


वीआईएफ से मिलेगी स्टार्टअप को मजबूती
विश्वविद्यालय में संचालित विवेकानंद इनक्यूबेशन फाउंडेशन (वीआईएफ) के माध्यम से विद्यार्थियों में उद्यमिता और नवाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। फाउंडेशन के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में कुलपति प्रो. आशु रानी, कुलसचिव, वित्त अधिकारी के साथ प्रो. संजय चौधरी एवं प्रो. शरद चंद उपाध्याय शामिल हैं। वर्तमान में विश्वविद्यालय के 15 छात्र अपने स्टार्टअप प्रारंभ कर चुके हैं। फाउंडेशन के माध्यम से छात्रों को निशुल्क मेंटरशिप, स्टार्टअप मार्गदर्शन और आवश्यक सहयोग प्रदान किया जा रहा है। विद्यार्थी फाउंडेशन की वेबसाइट vifagra.in के माध्यम भी मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed