फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ambedkar University shines on national stage, brings laurels to India with 11 medals

Agra News: राष्ट्रीय मंच पर आंबेडकर विश्वविद्यालय का दम, 11 पदकों के साथ बढ़ाया मान

Fri, 27 Mar 2026 03:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
Ambedkar University shines on national stage, brings laurels to India with 11 medals
पदक विजेताओं के साथ ​कुलपति
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 11 पदक हासिल किया है। अलीगढ़ स्थित राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय में 10 से 15 मार्च तक आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में टीम ने 1 स्वर्ण, 1 रजत और 9 कांस्य पदक अपने नाम किए।पुरुष वर्ग में लवकुश (50 किग्रा) ने एक रजत व एक कांस्य पदक जीता। गौतम कपूर (110 किग्रा) ने दो कांस्य पदक हासिल किए। सौरभ कुंतल (70 किग्रा, राइट हैंड) और कृष्णा (60 किग्रा, लेफ्ट हैंड) ने भी एक-एक कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

महिला वर्ग में श्रेया रावत (60 किग्रा, राइट हैंड) ने स्वर्ण पदक, रचना (55 किग्रा, लेफ्ट हैंड) और अर्चना (55 किग्रा, राइट हैंड) ने कांस्य पदक, प्रीतिका सिंह (65 किग्रा) ने दो कांस्य पदक जीते। टीम ने कोच डॉ. रूपा एवं मैनेजर सचिन कुमार के मार्गदर्शन में यह सफलता प्राप्त की। स्पोर्ट्स डायरेक्टर अखिलेश सक्सेना ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कुलपति प्रो. आशु रानी और एसबीएस कॉलेज, आगरा के प्रबंधक विजय यादव ने भी पदक विजेताओं को बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed