{"_id":"6255ab0037e71d1507523dc8","slug":"ambedkar-university-agra-9-flying-squad-team-visited-31-center-of-semester-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय: परीक्षा केंद्र में घूमता मिला बाहरी व्यक्ति, नहीं कराई गई एफआईआर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय: परीक्षा केंद्र में घूमता मिला बाहरी व्यक्ति, नहीं कराई गई एफआईआर
Tue, 12 Apr 2022 10:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 12 Apr 2022 10:08 PM IST
सार
विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा में एक केंद्र पर बाहरी व्यक्ति घूमता हुआ मिला। उड़नदस्ते ने इसकी रिपोर्ट विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक को दी है। पकड़ा गया व्यक्ति न तो कॉलेज छात्र है और न ही स्टाफ का है।
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय बीए, बीएससी और बीकॉम की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में मंगलवार को 12 उड़नदस्तों ने आगरा और अलीगढ़ मंडल के 31 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा के दौरान बीडीएम महाविद्यालय, पैगांव, मथुरा में एक बाहरी व्यक्ति घूम रहा था। उड़नदस्ते ने इसकी रिपोर्ट विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक को दी है। पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर नहीं कराई गई।
उड़नदस्ते ने बाहरी व्यक्ति को केंद्र पकड़ने के बाद कॉलेज प्रशासन से पूछताछ की। कॉलेज प्रशासन ने बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति न तो कॉलेज छात्र है और न ही स्टाफ का है। वहीं, वैद्य शिवचरण महाविद्यालय, मथुरा के एक कक्ष में जूलॉजी विषय की परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों की ओएमआर शीट बिल्कुल खाली पाई गई। उड़नदस्ता दोपहर 12:45 बजे पहुंचा था, जबकि परीक्षा समाप्त होने का समय दोपहर 01:00 बजे था। उड़नदस्ता प्रभारी प्रो. संजय चौधरी ने बताया कि ऐसा लगा कि नकल की उम्मीद में परीक्षार्थियों ने ओएमआर शीट खाली छोड़ रखी थी। केंद्र व्यवस्थापक को चेतावनी दी गई कि परीक्षा पारदर्शी तरीके से और नकल विहीन कराई जाए।
बता दें इससे पूर्व आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा में सोमवार को नौ उड़नदस्तों ने 32 परीक्षा केंद्रों पर छापा मारा। इसमें से पांच केंद्रों पर परीक्षा में गड़बड़ी मिली। एक केंद्र में परीक्षा खत्म होने के बाद 17 खाली ओएमआर शीट मिली। सचल दल ने गोपनीय रिपोर्ट बनाकर प्रभारी कुलपति को सौंपी थी। विश्वविद्यालय के उड़नदस्ता प्रभारी प्रो. संजय चौधरी ने बताया कि किशन दिलीप सिंह बघेल मेमोरियल डिग्री कॉलेज धनौली में टीम ने जब छापा मारा तो परीक्षा संपन्न हो चुकी थी। निरीक्षण करने पर यहां 17 ओएमआर शीट खाली मिलीं। पूछने पर परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।
विज्ञापन
वहीं एटा के राजरानी महाविद्यालय जैथरा और कौशल किशोर रामबेटी महाविद्यालय बरना में शिकायत मिलने पर सोमवार को पर्यवेक्षक की निगरानी में परीक्षा कराई गई, बाकी की सभी परीक्षाएं पर्यवेक्षक की निगरानी में ही संपन्न होंगी।