फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Online Betting Satta police arrested four accused in agra

IPL 2023 Satta: सट्टा खेलने वाले अब हो जाएं होशियार, ऑनलाइन 'लक आजमाने वाले' चार गिरफ्तार

Thu, 13 Apr 2023 08:10 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 13 Apr 2023 08:10 AM IST
सार

सट्टा खेलने वाले अब होशियार हो जाएं, क्योंकि पुलिस की नजर आप पर है। आगरा की थाना न्यू आगरा पुलिस ने विगत दिन चार सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 5.85 लाख रुपये भी बरामद किए गए हैं।
 

विज्ञापन
Online Betting Satta police arrested four accused in agra
सट्टा बाजार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

आगरा में पुलिस ने बुधवार को नगला पदी के एक घर में दबिश देकर आईपीएल के क्रिकेट मैचों में ऑनलाइन सट्टा लगा रहे 4 युवकों को गिरफ्तार किया। उनके पास 5.85 लाख रुपये, एलईडी, एक दर्जन मोबाइल बरामद किए गए।

विज्ञापन


लगाई गईं हैं सर्विलांस टीमें

डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि शहर में आईपीएल में क्रिकेट पर सट्टा लगाने वाले बुकी पकड़े जा रहे हैं। सर्विलांस टीमें भी लगाई गई हैं। घरों से लेकर होटल, बार और रेस्टोरेंट की निगरानी की जा रही है। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर नगला पदी में एक घर में छापा मारा गया। आरोपी ऑनलाइन सट्टा लगा रहे थे। इसमें हर ग्राहक की लिमिट तय होती है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - तीन लुटेरे गिरफ्तार: शूट-बूट पहन AC कोच में करते यात्रा, यात्रियों से बढ़ाते मेलजोल, सामान छीनकर हो जाते फुर्र

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक पकड़े गए ये बड़े सट्टेबाज 

न्यू आगरा में इससे पूर्व मंगलम शिला अपार्टमेंट में कुख्यात सट्टेबाज अंकुश मंगल का रिश्तेदार सहित तीन लोग पकड़े गए थे। सिकंदरा, सदर और ताजगंज थाना क्षेत्र में भी छापा मारा गया। पुलिस अभी तक 18 सट्टेबाजों को जेल भेज चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed