फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ambedkar ceremony today

आज शहर में गूंजेगा बाबा साहब संदेश  

Thu, 14 Apr 2016 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 14 Apr 2016 02:25 AM IST
विज्ञापन
ambedkar ceremony today
बाबा अंबेडकर - फोटो : demo
संविधान शिल्पी भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर गुरुवार को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। अंबेडकर जयंती और भीम नगरी आयोजन कमेटी ने कार्यक्रम को लेकर तैयारी पूर्ण कर ली हैं। प्रशासन भी यात्रा को लेकर मुस्तैद है। 
विज्ञापन

भीम नगरी समारोह केंद्रीय समिति के महामंत्री भरत सिंह ने बताया कि बिजली घर चौराहे केंद्रीय समिति के कृत्रिम हाथी पर निकाली जाने वाली शोभायात्रा का उद्घाटन शाम पांच बजे पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय, पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश रामवीर उपाध्याय करेंगे। वहीं नाला काजीपाड़ा अंबेडकर भवन से फाइबर के हाथी पर विराजमान बाबा अंबेडकर की अष्टधातु की प्रतिमा का उद्घाटन डीएम पंकज कुमार और एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह करेंगे। दोनों कृत्रिम हाथियों की झांकी चक्की पाट बाजार में मुख्य शोभायात्रा में शामिल हो जाएंगी। केंद्रीय कमेटी संरक्षक देवी प्रसाद आजाद, अध्यक्ष करतार सिंह भारती ने शहर वासियों से अधिक से अधिक संख्या में शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की है।  
विज्ञापन


सामाजिक समरसता का संदेश देगी झांकी 
आगरा। अंबेडकर जयंती शोभायात्रा में करीब 75 झांकियां और करीब 50 बैंड शामिल होंगे। चीनी कृत्रिम हाथियों पर सवारी निकलेगी। भरत सिंह ने बताया कि इनके माध्यम से यमुना को प्रदूषण मुक्त करने, दहेज जैसी सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार करती झांकियां शामिल होंगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


भीम नगरी का आकर्षण होगा भीम मंच 
आगरा। उधर भीम नगरी रतन पुरा, जीवनी मंडी माल गोदाम में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। करीब 15 बस्तियों में आकर्षक सजावट की गई है। तोरणद्वार बनाए गए हैं। भीम नगरी का मुख्य आकर्षण मुख्य मंच होगा। बच्चों के मनोरंजन के झूले, खान, पान के स्टाल आदि भी होंगे। स्थानीय कमेटी की तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगी है। शोभायात्रा परंपरागत मार्ग से होकर 15 अप्रैल की सुबह 10 बजे भीम नगरी मंच रतनपुरा जीवनी मंडी माल गोदाम पर पहुंचेगी। इसी दिन शाम को भीम नगरी के मंच पर भव्य कार्यक्रम होगा। अध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने बताया कि भीमनगरी का उद्घाटन बसपा के प्रदेश अध्यक्ष राम अचल राजभर करेंगे। 16 अप्रैल को 125 जोड़ों का आदर्श विवाह दहेज रहित बौद्ध रीति से होगा। 

पूरे नहीं हो पाए विकास कार्य
आगरा। भीम नगरी में आगरा विकास प्राधिकरण, नगर निगम सहित कई विभागों को करीब चार करोड़ रुपये से विकास कार्य कराने थे लेकिन ऐन मौके तक वहां तमाम विकास कार्य नहीं हो पाए हैं। नगला भोला के क्षेत्रीय पार्षद मनोज सोनी और क्षेत्रीय निवासी राम चौधरी ने बताया कि यहां की अंबेडकर वाटिका में लोगों ने चंदा करके विकास कराया है। 


अधिकारियों ने लिया जायजा
आगरा। अंबेडकर शोभायात्रा और भीम नगरी महोत्सव से पूर्व बुधवार को नगर आयुक्त इंद्र विक्रम सिंह और एडीएम सिटी राजेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में अंबेडकर शोभायात्रा रूट और भीम क्षेत्र का निरीक्षण किया। मार्ग में जर्जर विद्युत तारों  को दुरुस्त करने, गड्ढों को भरने के निर्देश दिए गए। आयोजन के दौरान किसी तरह का विद्युत व्यवधान न हो इसलिए टोरंट पावर ने भी विशेष टीमों का गठन कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed