फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ambedkar bridge will be close to ten days

अंबेडकर पुल का बड़ा हिस्सा धंसा, 10 दिन रहेगा बंद

Mon, 06 Jun 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Mon, 06 Jun 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
ambedkar bridge will be close to ten days
अंबेडकर पुल - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
 ट्रैफिक जाम झेल रहे शहरवासियों को एक और बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ेगा। यमुना एक्सप्रेसवे, फीरोजाबाद और एत्माद्दौला होेकर यमुना किनारा रोड को जोड़ने वाला अंबेडकर पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। इसका एक बड़ा हिस्सा बैठ गया है और गार्डरों के बीच दरारें आ गई हैं। इसकी मरम्मत में सेतु निगम को 10 दिन लगेंगे। तब तक भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा।
विज्ञापन

अक्तूबर 2010 में बने इस पुल के क्षतिग्रस्त होने से सेतु निगम एक बार फिर सवाल घेरे में आ गया है। एत्माउद्दौला एंड पर पुल का बड़ा हिस्सा धंस गया है। इस गड्ढे से वाहनों के गुजरने से पुल में दरारें बढ़ती जा रही हैं। ट्रैफिक पुलिस ने वहां बैरियर लगाकर बड़े वाहनों का आवागमन बंद कर दिया है। यहीं नहीं पुल के अलग-अलग हिस्सों को जोड़ने के लिए लगाए गर्डर भी गल कर वहां से हट गए हैं। इसकी वजह से पुल के ऊपरी हिस्से से ही नदी का तल दिखाई दे रहा है। कोई वाहन या पैदल यात्री गिरकर घायल हो सकता है। पुल के निचले हिस्सों में दरारें दिखाई दे रही हैं। यह भी धराशाई हो सकता है। सेतु निगम के इंजीनियरों ने रविवार दोपहर में पुल का निरीक्षण किया है। अधिकारियों का कहना है कि पुल की मरम्मत रविवार शाम से गई है।
विज्ञापन


बनने को वर्ष में ही गया था क्षतिग्रस्त
 एत्माद्दौला, महताब बाग को यमुना किनारा रोड से जोड़ने के लिए करीब 30 करोड़ रुपये की लागत से तैयार अंबेडकर सेतु का शिलान्यास अक्टूबर 2008 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने किया था। 2010 में इस पर वाहन दौड़ने लगे। लेकिन महज एक वर्ष के भीतर इसका बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। तब सेतु निगम में हड़कंप मच गया था। पुल की मरम्मत के लिए करीब सात दिन ट्रैफिक बंद करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाटर वर्क्स, यमुना किनारा रोड पर बढ़ेगा दबाव
अंबेडकर सेतु पर ट्रैफिक बंद होने से वाटर वर्क्स और यमुना किनारा रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ जाएगा। दरअसल, यमुना एक्सप्रेस वे की ओर से आने वाले पर्यटक रामबाग, एत्माउद्दौला स्मारक देखकर इसी पुल से ताजमहल जाते हैं। ताजमहल और किला देखकर एत्माउद्दौला, रामबाग और महताब बाग की ओर जाने वाले पर्यटक भी इसी पुल का प्रयोग करते हैं। ग्वालियर रोड पर जाने वाले वाहन भी इसी पुल से गुजरते हैं। अंबेडकर सेतु पर पर वाहनों का आवागमन बंद होने से जवाहर पुल पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ेगा। उधर, वाटर वर्क्स पर ओवर ब्रिज निर्माण कार्य की वजह से जाम रहता है। अतिरिक्त ट्रैफिक आने से वहां के हालात बिगड़ेंगे।
अंबेडकर पुल का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। आशंका है कि किसी बड़े वाहन के खराब होेने पर वहां जैक लगाने की वजह से पुल का हिस्सा धंसा है। मरम्मत कार्य के चलते पुल पर भारी वाहनों का आवागमन कम से कम 10 दिन के लिए बंद रखा जाएगा।

- नवाब सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर सेतु निगम
वाहनों को जवाहर पुल होते हुए वाटर वर्क्स चौराहे से निकाला जा रहा है। वहीं आवश्यकता पड़ने पर हल्के वाहनों को भी डायवर्ट करके निकला जाएगा। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी बढ़ाई जा रही हैं।
- संतोष राघव, प्रभारी, टीआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed