फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Amazing feats seen in Mahakal palanquin yatra

Agra News: महाकाल की पालकी यात्रा में दिखे अजब-गजब करतब

Sat, 09 Mar 2024 12:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 09 Mar 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Amazing feats seen in Mahakal palanquin yatra
कासगंज। मां चामुंडा महाकाल सेवा समिति पथवारी मंदिर की ओर से भगवान महाकाल मंदिर बिलराम गेट से महाकाल की भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। नगर भ्रमण के दौरान शिव की भक्तिमय माहौल के बीच विभिन्न अखाड़ों के कलाकारों द्वारा दिखाए गए अजब-गजब करतब लोगोें के आकर्षण का केंद्र रहे। जगह-जगह महाकाल की पालकी की आरती उतारी गई और यात्रा में शामिल भक्तों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

पथवारी मंदिर से भगवान महाकाल की पालकी पूजा अर्चना के साथ निकाली गई। पालकी शोभयात्रा में हिस्सा लेने के लिए महिलाओं की संख्या भी अधिक थी। महिलाएं बड़ी संख्या में पहुंची और पूरी आस्था के शोभायात्रा में भागीदारी कर पूजा-अर्चना की और पालकी कंधों पर उठाई। महाकाल की जय-जयकार करते हुए महिलाएं चल रहीं थीं। पालकी यात्रा में भक्त भगवान शिव के झंडे हाथों में लिए, गले में पीतांबर पट्टिका डालकर चल रहे थे। भक्त डमरू बजा रहे थे और भोले की जय-जयकार कर रहे थे।
विज्ञापन

भक्तों में पालकी को कंधा लगाने की प्रतिस्पर्धा थी। ढोल नगाड़े, बैंडबाजे पर बज रही भक्ति धुनों पर भक्त नृत्य कर रहे थे। बरात में नंदी, भूत पिशाच आदि के स्वरूप में सजे कलाकारों के कई अखाड़े थे जो तरह-तरह के करतब करके लोगों को आकर्षित कर रहे थे। पालकी शोभायात्रा बिलराम गेट से शुरू होकर सूत की मंडी में पहुंची। जहां से गली पचौरियान, बारहद्वारी, सोरों गेट होते हुए गली बौहरान में कोतवाली रोड होते हुए मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में चल रहे भक्तों को भोले के प्रसाद के रूप में ठंडाई का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष मीना माहेश्वरी, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र बोहरे,संघ के विभाग संचालक उमा शंकर शर्मा शोभायात्रा के अतिथि रहे।भोले के जय जयकारों से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। राकेश कुशवाह, भोला वार्ष्णेय, अरविंद वार्ष्णेय, भरत, विकास, प्रदीप अग्रवाल, प्रखर अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, अजय गुप्ता, जेपी गुप्ता ने पूजा अर्चना कर शोभायात्रा में सहभागिता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed