फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Amazing condition in Agra University Guruji is more busy in conducting exams than teaching

UP: आगरा विश्वविद्यालय में गजब का हाल, पढ़ाने से ज्यादा परीक्षा कराने में व्यस्त हैं गुरुजी

Fri, 08 Sep 2023 02:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह हितेश सिंह, आगरा
हितेश सिंह, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 08 Sep 2023 02:54 PM IST
सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की परीक्षाएं लगातार हो रहीं हैं। ऐसे में कोर्स पूरा करने में शिक्षकों को परेशानी हो रही है। कक्षाएं ठीक से नहीं लग पा रहीं हैं। 
 

विज्ञापन
Amazing condition in Agra University Guruji is more busy in conducting exams than teaching
डॉ.भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध तमाम राजकीय व एडेड कॉलेजों के शिक्षक इस वर्ष पढ़ाने से ज्यादा परीक्षा कराने में व्यस्त हैं। लगातार एक के बाद एक परीक्षाएं हो रही हैं। परीक्षाओं की वजह से कक्षाएं प्रभावित हो रही हैं। कोर्स पूरा नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


चालू वर्ष में 29 अप्रैल से राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत स्नातक और परास्नातक कोर्स की परीक्षाएं शुरू हुईं और यह 15 जून को समाप्त हुईं। 10 जून से 11 जुलाई तक ग्रीष्मकालीन अवकाश हो गया। 12 जुलाई से स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों की मुख्य परीक्षाएं शुरू करा दी गईं। अगस्त में परीक्षाएं खत्म हुईं। मुख्य परीक्षा खत्म होने के तत्काल बीएड की परीक्षाएं शुरू हुईं। बीएड परीक्षा खत्म होने के बाद एलएलबी और बीएएलएलबी की परीक्षाएं शुरू करा दी गई हैं, जो कि अभी भी चल रही हैं। परीक्षाओं में शिक्षकों को कक्ष निरीक्षक के रूप में ड्यूटी देनी पड़ रही है। परीक्षाओं के दौरान कक्षाएं नहीं लग पातीं।
विज्ञापन


अब स्नातक द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर व परास्नातक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा 22 सितंबर से कराए जाने की घोषणा के बाद शिक्षक परेशान हैं। कोर्स पूरा नहीं हो पाया है। शिक्षकों को परीक्षा की ड्यूटी से ही फुर्सत नहीं मिली। कुछ कॉलेजों ने अप्रैल में स्नातक की प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा शुरू होने से पहले द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर की कक्षाएं लगाना शुरू कर दिया था। इससे कोर्स कुछ खिंच गया। वहीं, विश्वविद्यालय प्रशासन का तर्क है कि विभिन्न पाठ्यक्रमों के विलंब चल रहे सत्रों को पटरी पर लाने के लिए लगातार परीक्षाएं कराई गईं। आगे सत्र बिल्कुल नियमित हो जाएगा। निर्धारित समय पर ही परीक्षाएं करा ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा केंद्र बनकर रह गए एडेड कॉलेज
विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (औटा) के महामंत्री डॉ. भूपेंद्र चिकारा ने बताया  कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने एडेड कॉलेजों को पूरी तरह से परीक्षा केंद्र बना दिया है। शिक्षकों को पढ़ाने के लिए समय नहीं मिल रहा है। जबकि शिक्षक का मूल काम पढ़ाना है। यह विषय विश्वविद्यालय के अधिकारियों के समक्ष रखा गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed