फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Amarnath Yatris leave with cheers

Agra News: जयकारा लगाते हुए अमरनाथ यात्री हुए रवाना

Tue, 04 Jul 2023 05:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 04 Jul 2023 05:01 PM IST
विज्ञापन
Amarnath Yatris leave with cheers
जयकारा लगाते हुए अमरनाथ यात्री हुए रवाना
विज्ञापन


श्री अमरनाथ सेवा मंडल के पदाधिकारियों ने दी विदाई



संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। बाबा अमरनाथ बर्फानी के दर्शन के लिए यात्रियों का लगातार जाना जारी है। श्री अमरनाथ सेवा मंडल के बैनर तले चौथे और पांचवें यात्रियों के जत्थों को रवाना किया गया। अमरनाथ यात्रियों ने मंदिरों में पूजन कर बम बम भोले के जयकारे लगाते हुए प्रस्थान किया।

सोमवार की रात नौ बजे कचहरी रोड स्थित दुर्गा मंदिर से श्री अमरनाथ सेवा मंडल मैनपुरी के बैनर तले मैनपुरी से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए चौथा जत्था रवाना हुआ। जत्थे में श्री अमरनाथ सेवा मंडल मैनपुरी के संरक्षक रविप्रकाश पलिया, उनकी पत्नी बीना पलिया, सुनील दीक्षित और उनकी पत्नी विभा दीक्षित अमरनाथ यात्रा पर श्री दुर्गा मंदिर निकट सचदेवा पेट्रोल पंप से रवाना हुए। श्री अमरनाथ सेवा मंडल के संरक्षक रामगोपाल दीक्षित ने तिलक लगाया। जिलाध्यक्ष मीतू मिश्रा ने ओम नम: शिवाय का पटका पहनाने के बाद भेंट प्रदान कर विदाई दी।
विज्ञापन


पांचवें जत्थे के रूप में मंगलवार की दोपहर कुसमरा के दयाल महेश सेवा संस्थान से आठ सदस्यीय जत्था श्री अमरनाथ सेवा मंडल के पदाधिकारियों व चेयरमैन प्रतिनिधि ने तिलक करके और पटका पहनाकर रवाना किया। दर्शन करने जा रहे यात्रियों ने मंदिरों में पूजन किया। बाद में बम बम भोले के जयकारों के बीच अमरनाथ यात्री रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed