फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   amarnath yatri, jammu, kashmir

कासगंज के तीन अमरनाथ यात्री कश्मीर में फंसे

Sat, 03 Aug 2019 12:29 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
amarnath yatri, jammu, kashmir
कासगंज से अमरनाथ यात्रा पर गए अमित तिवारी व उनके साथी - फोटो : KASGANJ
कासगंज। कश्मीर में तनावपूर्ण माहौल की स्थिति को देखते हुए अमरनाथ यात्रा बंद कर दी गई है। अमरनाथ यात्रा के आखिरी पड़ाव पर पहुंचे कासगंज के यात्रियों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ीं। बाद में गृहमंत्री व अमरनाथ यात्रा के कंट्रोल होम को ट्वीट कर शिकायत दर्ज कराने पर कंट्रोल होम ने हेलीकॉप्टर से यात्रा कराई। इसके बाद अब दल वापस अपने शहर लौट रहा है।
विज्ञापन

कई दिन पूर्व कासगंज के कुछ अमरनाथ यात्री इंजीनियर अमित तिवारी के नेतृत्व में विनोद कुमार और रवि मिश्रा अमरनाथ यात्रा पर गए थे। वह शुक्रवार को अमरनाथ यात्रा के आखिरी पड़ाव पर थे। तभी अमरनाथ यात्रा को बंद करने का संदेश आया। जम्मू कश्मीर पुलिस ने यात्री अमित तिवारी व उनके साथियों को रोक दिया। कश्मीर पुलिस से यात्रियों की बहस हुई। इसके बाद अमित तिवारी ने गृहमंत्री एवं यात्रा के कंट्रोल होम को ट्वीट कर दिया। इसके बाद ट्वीट का संज्ञान लेकर यात्रा प्रबंधन ने हेलीकॉप्टर के माध्यम से यात्रा कराई। यात्री अमित तिवारी ने बताया कि कश्मीर में तनाव का माहौल है। अमरनाथ यात्रा बंद कर दी गई है। हम सभी लोगों ने अपनी रिस्क पर हेलीकॉप्टर से दर्शन किए। जम्मू कश्मीर प्रशासन ने सभी यात्रियों को कश्मीर से जाने को निर्देशित किया है। यात्रा से वापस लौटने पर सीआरपीएफ ने इन सभी यात्रियों को श्रीनगर एयरपोर्ट के पास एक स्थान पर ठहराया है। शनिवार को वे श्रीनगर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed