{"_id":"6a0be61a115b17ffd008bbcd","slug":"amarnath-yatra-relief-47-pilgrims-from-jaitpur-get-clearance-after-medical-verification-issue-resolved-2026-05-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला इम्पैक्ट: अमरनाथ यात्रा पर जा सकेंगे जैतपुर के 47 श्रद्धालु, पंजीकरण की हुई पुष्टि; जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला इम्पैक्ट: अमरनाथ यात्रा पर जा सकेंगे जैतपुर के 47 श्रद्धालु, पंजीकरण की हुई पुष्टि; जानें पूरा मामला
Tue, 19 May 2026 09:54 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 19 May 2026 09:54 AM IST
सार
जैतपुर के 47 श्रद्धालुओं की अमरनाथ यात्रा में आ रही बाधा मेडिकल परीक्षण रिपोर्ट के समाधान के बाद दूर हो गई है। जिला अस्पताल द्वारा डॉक्टरों की सूची भेजे जाने के बाद श्राइन बोर्ड ने पंजीकरण की पुष्टि कर दी, जिससे यात्रियों को राहत मिली है।
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमरनाथ यात्रा के लिए श्राइन बोर्ड में पंजीकरण कराने वाले जैतपुर के 47 श्रद्धालुओं का चिकित्सीय परीक्षण जिला अस्पताल आगरा में हुआ था। बोर्ड ने चिकित्सीय परीक्षण रिपोर्ट पर सवाल उठाए थे। जिला अस्पताल में सुनवाई न होने पर मुख्यमंत्री से गुहार लगाने वाले श्रद्धालुओं की पीड़ा को अमर उजाला ने रविवार के अंक में प्रमुखता से उजागर कर जिम्मेदारों का ध्यान खींचा था। सोमवार को जिला अस्पताल से श्राइन बोर्ड के लिए ई-मेल से चिकित्सीय परीक्षण करने वाले चिकित्सकों की सूची भेज दी।
विज्ञापन
जैतपुर के राजू नौपुत्र ने जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत में मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र में कहा था कि उन्होंने एवं राजू सिंह, कृष्ण कुमार, बृजेश कुमार, राजीव कुमार, अनिल कुमार महेरा आदि ने जिला अस्पताल आगरा में चिकित्सीय परीक्षण कराया था। अमरनाथ यात्रा के लिए आरक्षण भी करा लिया है। उन्होंने बताया कि अमरनाथ श्राइनबोर्ड ने चिकित्सीय परीक्षण रिपोर्ट पर आपत्ति उठाकर फोन कॉल पर कहा था कि जिला अस्पताल की ई-मेल आईडी से चिकित्सकों की सूची मिलने पर ही पंजीकरण संभव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
जैतपुर से 90 किमी दूर जिला अस्पताल में शनिवार को दिनभर भटकने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका था। उन्होंने मुख्यमंत्री से अमरनाथ यात्रा में आड़े आ रही समस्या के समाधान की गुहार लगाई थी। सोमवार को राजू नौपुत्र, सर्वेश मिश्रा, गुड्डू बिधौलिया, केके यादव, ओमवीर भदौरिया, बच्चू सिंह आदि जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल में डॉ. अजय यादव ने बताया कि श्राइन बोर्ड को ई-मेल पर परीक्षण करने वाले चिकित्सकों की सूची भेज दी है।
श्राइन बोर्ड के अधिकारी वसीमदार ने जैतपुर के राजू नौपुत्र आदि को फोन कॉल पर डॉक्टरों की सूची मिलने एवं पंजीकरण की पुष्टि कर दी। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनीता राठौर ने बताया कि अमरनाथ यात्रा के लिए डॉ. अजय यादव को नोडल अधिकारी बनाने के साथ और ईएनटी, नेत्र रोग, हड्डी रोग और फिजीशियन विशेषज्ञों के पैनल बनाए हैं।
इन चारों के हस्ताक्षर से ही प्रमाणपत्र जारी हो रहे हैं। इसकी सूची डीजीएमई कार्यालय भी भेजी थी। यहां से नोडल अधिकारी का ही नाम श्राइन बोर्ड को भेजा, बोर्ड के सदस्यों की सूची नहीं भेजी। जैतपुर के 47 लोगों ने फिटनेस प्रमाणपत्र सीधे श्राइन बोर्ड को भेज दिए, जिसमें नोडल के हस्ताक्षर नहीं होने पर इनको संदिग्ध बताया। श्राइन बोर्ड को इसकी रिपोर्ट और पैनल के अन्य सदस्यों के नाम भी भेज दिए हैं।