{"_id":"6a66d4534700e763e80cf7b8","slug":"amar-ujala-school-excellence-awards-2026-to-honour-outstanding-schools-and-principals-in-agra-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्कृष्टता का उत्सव: 31 को होगा अमर उजाला स्कूल एक्सीलेंस अवॉर्ड, स्कूलों और प्राचार्यों का होगा सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्कृष्टता का उत्सव: 31 को होगा अमर उजाला स्कूल एक्सीलेंस अवॉर्ड, स्कूलों और प्राचार्यों का होगा सम्मान
Mon, 27 Jul 2026 09:15 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 27 Jul 2026 09:15 AM IST
सार
अमर उजाला और राजा बलवंत सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संयुक्त तत्वावधान में 31 जुलाई को स्कूल एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026 का आयोजन होगा। इसमें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विद्यालयों, निदेशकों और प्राचार्यों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
अमर उजाला अवॉर्ड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमर उजाला और राजा बलवंत सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संयुक्त तत्वावधान में 31 जुलाई को अमर उजाला स्कूल एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026 का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यालयों, निदेशकों व प्राचार्यों और को सम्मानित करना है।
यह कार्यक्रम पीएल पैलेस संजय प्लेस पर शाम 7 बजे शुरू होगा। आगरा एवं आसपास के क्षेत्रों के चयनित विद्यालयों के प्राचार्यों को सम्मानित किया जाएगा। शिक्षा की गुणवत्ता, नवाचार, अनुशासन, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों, सामाजिक उत्तरदायित्व और विद्यार्थियों के समग्र विकास में योगदान देने वाले स्कूलों को पहचान मिलेगी। कार्यक्रम में शिक्षा नीति, वर्तमान शिक्षा व्यवस्था और भविष्य में विद्यालयों की भूमिका जैसे विषयों पर चर्चा भी होगी।
आयोजन का उद्देश्य केवल सम्मान देना नहीं बल्कि शिक्षा जगत में उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहित करना और विद्यालयों के बीच सकारात्मक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना भी है। यह मॉडल अमर उजाला स्कूल एक्सीलेंस अवॉर्ड को शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्टता और नवाचार को सम्मानित करने वाले एक प्रतिष्ठित मंच के रूप में प्रस्तुत करता है।
विज्ञापन
शिक्षा जगत में उत्कृष्ट कार्यों को करेगा प्रोत्साहित
बलवंत सिंह एजुकेशन सोसाइटी के सचिव युवराज अंबरीश पाल सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम शिक्षा क्षेत्र में विद्यालयों को नई दिशा प्रदान करेगा। इसमें विद्यालयों, निदेशकों और प्राचार्यों को एक मंच पर सम्मान दिया जाएगा। इसका समाज में उच्च शिक्षा का अच्छा संदेश जाएगा। शिक्षा क्षेत्र में कार्य करने वाले हर व्यक्ति को गौरव महसूस होगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा जगत में उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहित करना और विद्यालयों के बीच सकारात्मक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना भी है।