छात्राओं से एसपी सिटी बोले- डरें नहीं, गलत हरकत का करें विरोध, पुलिस को दें सूचना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद में मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला का आयोजन बोधाश्रम रोड स्थित श्री रामानंद गर्ग इंटर कॉलेज में किया गया। इसमें मुख्य अतिथि एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के साथ सुरक्षा एवं कानून की जानकारी दी गई।
छात्राओं ने एसपी सिटी से महिला सुरक्षा से जुड़े सवाल किए। वहीं एसपी सिटी ने वुमेन पावर लाइन नंबर 1090, 181, डायल 100 के बारे में जानकारी दी। एसपी सिटी ने छात्राओं से कहा कि वो खुद जागरुक बनें और आसपास के लोगों को जागरुक बनाएं।
एसपी सिटी ने कहा कि छात्राएं चुप्पी तोड़ें व अपने साथ होने वाली किसी भी गलत का विरोध करें। सामने वाला व्यक्ति कोई हरकत करें तो जोर से चिल्लाएं। इससे सामने वाला व्यक्ति खुद बचाव करेगा।
पुलिस को दें सूचना
यदि आप कहीं अकेले हैं और सूनसान रास्ते पर जा रहे हैं तो डायल 100 पर फोन करें। 10 से 15 मिनट के अंदर पुलिस आपके पास पहुंचेगी। किसी से डरने की जरूरत नहीं, 1090 पर काल करें। इस नंबर पर अब तो ऑनलाइन भी शिकायत कर सकते हैं।
एसपी सिटी अपने साथ महिलाओं की सुरक्षा संबंधी पत्रक साथ लाए थे। छात्राओं को देते हुए कहा कि इनको पढ़ें और अपनी सुरक्षा के प्रति खुद तो जागरुक बनें। उन्होंने छात्राओं से कहा कि महिला एवं बेटियों की सुरक्षा के लिए पॉवर एंजिल बनाने का काम पुलिस विभाग कर रहा है। इसका फार्म कक्षा नौ से बड़ी क्लास की छात्राएं फार्म भर सकती हैं।
लाइनपार थाना प्रभारी गीता सिंह ने छात्राओं से कहा कि वो संकोच नहीं करें बल्कि गलत हरकत का डटकर विरोध करें। पुलिस आपकी मित्र है। कॉलेज प्रबंधक जितेंद्र गर्ग ने एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह और शिक्षिका रुचि पाठक ने महिला एसओ गीता सिंह का स्वागत किया।
छात्राएं बोलीं- पुलिस हमारी सहयोगी
कार्यक्रम के बाद छात्राओं ने कहा कि पुलिस हमारी सहयोगी है, इसकी जानकारी इस पाठशाला के माध्यम से हमें हो सकी। एसपी सिटी सर के द्वारा नंबरों की जानकारी दी,उन्हें डायरी में नोट किया है। निश्चित ही इससे हम छात्राओं में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी।
त्रिशा गुप्ता ने कहा कि पुलिस को देखकर अभी तक डर लगता था। लेकिन पुलिस हमारी मददगार है इस पाठशाला के माध्यम से हमें पता चल सका है। पाठशाला में जो बताया गया वह जानकारी हमारे जीवन के लिए उपयोगी है। हमारा प्रयास होगा कि सहयोगी छात्राओं को जानकारी देंगे।
मोहिनी सिंह ने बताया कि पुलिस के बारे में अभी तक यही पता था कि पुलिस पकड़ लेती है। लेकिन पुलिस लोगों को समझाने और सुरक्षा कैसे करें यह बताती भी है यह जानकारी अमर उजाला की इसी पाठशाला से हो सकी। मैं अमर उजाला परिवार की आभारी हूं।