{"_id":"5fc329688ebc3e9ba75caf52","slug":"amar-ujala-mega-entrepreneurship-avsar-registration-start","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अवसर रोजगार मेला: बनो खुद के बॉस....यहां मिलेगी 'काम' की सलाह, रजिस्ट्रेशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवसर रोजगार मेला: बनो खुद के बॉस....यहां मिलेगी 'काम' की सलाह, रजिस्ट्रेशन शुरू
Sun, 29 Nov 2020 10:24 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 29 Nov 2020 10:24 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला-उत्तम इंस्टीट्यूट का संयुक्त पोस्टर विमोचन समारोह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना काल में रोजगार के संकट को देखते हुए अमर उजाला और उत्तम इंस्टीट्यूट द्वारा 29 नवंबर से अवसर रोजगार मेले में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। इससे पूर्व आगरा में शनिवार को अवसर एंटरप्रेन्योरशिप फेयर का पोस्टर विमोचन किया गया।
विज्ञापन
उत्तम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज ग्रुप के चेयरमैन संजीव कुमार सिंह ने कहा कि कोरोना के दौर में बेरोजगारों के सामने नौकरियों का संकट है। मगर, छात्र-छात्राएं अपना उद्यम स्थापित करके यह संकट दूर कर सकते हैं। छात्र-छात्राएं अपना उद्यम लगाकर बेरोजगारों को रोजगार दें। अवसर एंटरप्रेन्योरशिप फेयर में इच्छुक छात्र-छात्राओं को नया उद्यम लगाने से संबंधित मार्गदर्शन दिया जाएगा।
विज्ञापन
हरीपर्वत स्थित कारपोरेट सेंटर में आयोजित एंटरप्रेन्योरशिप फेयर पोस्टर विमोचन समारोह में उन्होंने बताया कि अपना उद्यम लगाने के इच्छुक छात्र-छात्राएं ऑनलाइन लिंक पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कराएं और अपने पसंद के उद्योग का विवरण फीड करें।
विज्ञापन
पंजीकृत छात्र-छात्राओं को बुलाया जाएगा
पंजीकृत छात्र-छात्राओं को निश्चित तारीख पर संस्थान में बुलाया जाएगा। वहां उन्हें उद्यम लगाने के बारे में मार्गदर्शन दिया जाएगा। अगर इसमें उन्हें किसी तरह की वित्तीय, कानूनी या मानव संसाधन संबंधी समस्या आएगी तो उसे दूर किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि एंटरप्रेन्योरशिप फेयर का उद्देश्य हर व्यक्ति को स्वयं का बॉस बनाना है। उन्होंने बताया कि उत्तम इंस्टीट्यूट ने वर्ष 2011 में छात्रों को विभिन्न कंपनियों में नौकरी दिलाने के उद्देश्य से अवसर नाम का रोजगार मेला लगाया था। तबसे हर साल उसे बेहतर तरीके से कराया जाता रहा है।
उन्होंने बताया कि एंटरप्रेन्योरशिप फेयर का उद्देश्य हर व्यक्ति को स्वयं का बॉस बनाना है। उन्होंने बताया कि उत्तम इंस्टीट्यूट ने वर्ष 2011 में छात्रों को विभिन्न कंपनियों में नौकरी दिलाने के उद्देश्य से अवसर नाम का रोजगार मेला लगाया था। तबसे हर साल उसे बेहतर तरीके से कराया जाता रहा है।