{"_id":"5f53cb4a8ebc3e54e24c9fef","slug":"amar-ujala-mainpuri-news-agr457881118","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोडल अधिकारियों ने सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोडल अधिकारियों ने सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर चलाई गई अमर उजाला की मुहिम रंग ला रही है। शनिवार को डीएम के निर्देश पर नोडल अधिकारी, ईओ ने शहर में पैदल भ्रमण करके सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। गंदगी मिलने पर सफाईकर्मियों को चेतावनी देने के साथ ही अपने सामने सफाई कराई।
शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था पर अमर उजाला पिछले कई दिनों से खबरें प्रकाशित कर रहा है। जनहित से जुड़े मुद्दे का जिलाधिकारी ने भी खबरों के माध्यम से संज्ञान लिया। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने शुक्रवार को सफाई व्यवस्था की निगरानी के लिए सात नोडल अधिकारी नियुक्त किए थे। शनिवार को नोडल अधिकारी तहसीलदार सदर नरेंद्र सिंह ने मोहल्ला गोला बाजार की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। यहां कुछ स्थानों पर गंदगी दिखने पर तहसीलदार ने अपने सामने ही सफाई कर्मचारी को बुलाकर सफाई कराई।
ईओ ने तीन मोहल्लों में निरीक्षण किया
जिलाधिकारी के निर्देश के बाद ईओ लालचंद भारती ने सफाई इंस्पेक्टर शिशुपाल सिंह के साथ शहर के मोहल्ला आवास विकास, नगला कीरत, नगला पजाबा की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। कुछ स्थानों पर गंदगी मिली तो सफाई नायकों को फटकार लगाते हुए मौके पर ही सफाई कर्मचारियों को बुलाकर सफाई कराई।
विज्ञापन
शहर को साफ सुथरा बनाने की हम सभी की जिम्मेदारी है। प्रशासन और नगर पालिका अपना काम कर रहे हैं। जनता से भी अपील है कि कूड़ा इधर उधर न फेंके। कूड़े को कूड़ेदान में ही डालें। हम सभी को मिलकर शहर को साफ सुथरा बनाना है। - महेंद्र बहादुर सिंह, डीएम।