फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Amar Ujala Maa Tujhe Pranam competitions Results announced

‘मां तुझे प्रणाम’ के तहत हुईं प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित, यहां देखें विजेताओं के नाम

Mon, 24 Aug 2020 11:50 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 24 Aug 2020 11:50 AM IST
सार

  • मां तुझे प्रणाम: चुनी गईं फैंसी ड्रेस, ड्राइंग और लेखन की उत्कृष्ट प्रविष्टियां
  • अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम के तहत हुईं प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित

विज्ञापन
Amar Ujala Maa Tujhe Pranam competitions Results announced
प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला के अभिनव अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’ के तहत कराई गई प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। डिजिटल प्लेटफार्म पर हुईं फैंसी ड्रेस, ड्राइंग और लेखन प्रतियोगिताओं में पाठकों ने बड़ी संख्या में प्रविष्टियां भेजीं थीं। निर्णायक मंडल के सदस्यों ने इनमें से विजेताओं का चयन किया।

विज्ञापन


रविवार को अमर उजाला के कार्यालय में आमंत्रित निर्णायकों में केंद्रीय हिंदी संस्थान के नवीकरण एवं भाषा प्रसार के विभागाध्यक्ष उमापति दीक्षित, ललित कला संस्थान के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शार्दुल मिश्र और आईफा की सीनियर फैशन स्टाइलिस्ट गरिमा सारस्वत ने कड़ी स्पर्धा वाली इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं का चयन किया। 
विज्ञापन



ड्राइंग में कक्षा एक से लेकर हाईस्कूल तक के बच्चों ने अपनी तूलिका से देशभक्ति के विविध रूपों को अपनी कूची से उकेरा था। राइटिंग कॉम्पटीशन में दो वर्गों में आई प्रविष्टियों में उत्कृष्ट का चुनाव भी कठिन रहा। इसके बाद बारी आई फैशन की। इसमें भी बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रविष्टियां भेजी थीं। अंत में निर्णायकों ने विजेताओं की घोषणा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ड्राइंग कॉम्पटीशन के विजेता

कक्षा 3-विक्रांत राजपूत, ओशन सिंह, विवान गर्ग, कक्षा 4-नव्या राठौर, नैतिक यादव, एकाग्र, कक्षा 5-प्रियांशी अग्रवाल, पार्थ चुग व आकाशी गर्ग, कक्षा 6-दर्शना अग्रवाल, सृष्टि सिंह, कंगना अग्रवाल, कक्षा 7-कुशाग्र बंसल, अयान राघव, चाहत खनूजा, कक्षा 8-कनिका शर्मा, कार्तिक सिंह, सृष्टि अग्रवाल, कक्षा 9- युग त्रिखा, मिनी गोस्वामी, सिद्धार्थ तोमर, कक्षा 10-प्रियांशी चौहान, गुरशीन कौर व सात्विक गुप्ता विजेता रहे।

राइटिंग कॉम्पटीशन (17-22 वर्ष)
पीयूष शर्मा, नेहा वर्मा, ज्योति परमार, सिद्धी गुप्ता, अर्शिया पटेल।

राइटिंग कॉम्पटीशन (23 वर्ष से अधिक)
विनय कुमार, धर्मेंद्र वर्मा, मोनिका वर्मा, अनुज कुमार मित्तल, अंजना माहेश्वरी।

फैंसी ड्रेस कॉम्पटीशन
यश प्रजापति, अयांश अग्रवाल, इशिता जोशी, सूर्यांश यादव, हिमांशु, प्रियंक चेतवानी, आराध्या सिंह, करनवीर सिंह, समृद्धि, हेमलता दीक्षित।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed