फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Amar Ujala Foundations Aparajita Seminar communication skills on held in University Agra

Aparajita: कम्युनिकेशन स्किल्स को कैसे बेहतर बनाएं, सॉफ्ट स्किल्स ट्रेनर ने छात्राओं को बताए टिप्स

Sun, 16 Oct 2022 12:35 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 16 Oct 2022 12:35 AM IST
सार

‘कम्युनिकेशन स्किल्स को कैसे बेहतर बनाएं’ विषय पर हुए सेमिनार में स्किल्स ट्रेनर पूजा गुप्ता ने छात्राओं से कहा कि पहले सामने वाले की बात को ध्यान से सुनें, तभी खुद अच्छा बोल पाएंगी। 

विज्ञापन
Amar Ujala Foundations Aparajita Seminar communication skills on held in University Agra
सॉफ्ट स्किल्स ट्रेनर पूजा गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान संस्थान में शनिवार को अमर उजाला फाउंडेशन के ‘अपराजिता’ अभियान की कड़ी में ‘कम्युनिकेशन स्किल्स को कैसे बेहतर बनाएं’ विषय पर सेमिनार हुआ। मुख्य वक्ता हिंदुस्तान कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी की सॉफ्ट स्किल्स ट्रेनर पूजा गुप्ता ने छात्राओं से कहा कि पहले सामने वाले की बात को ध्यान से सुनें, तभी खुद अच्छा बोल पाएंगी। साथ ही अपनी बात प्रभावी तरीके से रखने के लिए लोगों से भावनात्मक रूप से जुड़ना जरूरी होता है।

विज्ञापन

 
पूजा ने कहा कि बातों को प्रभावी तरीके से रखने के लिए अच्छे शब्दों का चयन व उच्चारण सही होना चाहिए। नए शब्दों को सतत सीखते रहें। विश्वविद्यालय के आईटीएचएम के निदेशक प्रो. यूएन शुक्ला ने कहा कि कम्युनिकेशन स्किल्स में परिवर्तन लाकर व्यक्तित्व को निखारा जा सकता है। अध्यक्षता संस्थान की निदेशक प्रो. अचला गक्खड़ ने की। प्रो. अर्चना सिंह, डॉ. संघमित्रा गौतम, डॉ. ममता सारस्वत, डॉ. रश्मि शर्मा, डॉ. नेहा सक्सेना, डॉ. दीप्ति सिंह, प्रिया यादव, नेहा चतुर्वेदी, पूजा सक्सेना आदि भी कार्यक्रम में रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed