अमर उजाला फाउंडेशन की पहल से जुड़े लोग, बढ़-चढ़कर कर रहे रक्तदान
अमर उजाला कार्यालय सिकंदरा, एसएन मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक और जिला अस्पताल ब्लड बैंक में यह शिविर लगाए गए हैं। इन शिविरों में बड़ी संख्या में आकर लोग रक्तदान कर रहे हैं।
शिविर में एकत्र की गईं रक्त की यूनिट कैंसर, थैलेसीमिया, एनमिक गर्भवती महिलाओं, लावारिस मरीजों के इलाज में उपयोग की जाएंगी। रक्तदान करने वाले महादानियों को फाउंडेशन प्रशस्ति पत्र भी देगा।
एसएन मेडिकल कॉलेज की ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. नीतू चौहान का कहना है कि रक्तदान से कोई कमजोरी नहीं आती। 18 से 65 साल के स्वस्थ महिला-पुरुष रक्तदान कर सकते हैं।