फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   amar ujala foundation day Maa Tujhe Pranam awakened the spirit of patriotism in the public

अमर उजाला स्थापना दिवस विशेष: 'मां तुझे प्रणाम' ने जन-जन में जगा दी देशभक्ति की अलख

Mon, 18 Apr 2022 01:18 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 18 Apr 2022 01:18 PM IST
सार

देश के अमर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को नमन करने के लिए अमर उजाला ने वर्ष 2011 में आगरा में 'मां तुझे प्रणाम' की शुरुआत की। इस अभियान ने जन-जन के मन में देशभक्ति की अलख की जगा दी। 

विज्ञापन
amar ujala foundation day Maa Tujhe Pranam awakened the spirit of patriotism in the public
मां तुझे प्रणाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के अमर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को नमन करने के लिए अमर उजाला ने वर्ष 2011 में आगरा में 'मां तुझे प्रणाम' की शुरुआत की। देशभक्ति से ओतप्रोत अभियान 'मां तुझे प्रणाम' 5 जुलाई से 15 अगस्त तक चलाने का सिलसिला शुरू हुआ। 5 जुलाई का दिन इसलिए चुना गया क्योंकि ऐतिहासिक आगरा कॉलेज से अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ क्रांति की ज्वाला जली, जो पूरे आगरा में फैल गई थी। 
विज्ञापन


लगभग 40 दिन के अभिनव अभियान के दौरान कवि सम्मेलन, तीज क्वीन, वाहन रैली, ड्राइंग पेंटिंग प्रतियोगिता के जरिए साल दर साल ताजनगरी के लोगों में देशभक्ति की ऐसी अलख जगा दी कि जश्न ए आजादी के लिए शहर के 63 चौराहों पर 15 अगस्त को राष्ट्रगान के दौरान सुबह 10 बजे लोग 52 सेकंड के लिए अपने आप ही रुके। 
विज्ञापन


अमर उजाला के आह्वान पर एक साथ शहर के 63 चौराहों पर ट्रैफिक थम गया और जो जहां था, जैसा था, सावधान की मुद्रा में आकर जन गण मन के लिए रुक गया। तब से हर साल स्वतंत्रता दिवस पर 'मां तुझे प्रणाम' के जरिए मातृभूमि और राष्ट्रगान को सम्मान देने का यह सिलसिला अनवरत जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

100 फीट ऊंचे लगे हैं शहर में पांच तिरंगे

'मां तुझे प्रणाम' ने शहर के लोगों में तिरंगे और राष्ट्रगान के प्रति जो सम्मान जगाया, उसके बाद 100 फुट ऊंचे पांच तिरंगे शहर में फहरा रहे हैं। शास्त्रीपुरम में दिल्ली पब्लिक स्कूल, हाथरस रोड पर सेंट एंड्रूज स्कूल, आगरा कैंट स्टेशन, पावरग्रिड कारपोरेशन के शमसाबाद रोड स्थित सबस्टेशन और शास्त्रीपुरम में नरसी विलेज केपास 100 फुट ऊंचे तिरंगे शान से फहरा रहे हैं।

खेरिया मोड़ पर हर रोज फहाया जा रहा तिरंगा

'मां तुझे प्रणाम' की शुरुआत अमर उजाला ने की, लेकिन शहर के लोगों ने इसे हाथों हाथ लिया और अपना बना लिया। इस अभियान से प्रेरित होकर खेरिया मोड़ बाजार कमेटी ने अर्जुन नगर चौराहे की सफाई कर यहां तिरंगा चौक बनाया और सौंदर्यीकरण के बाद 26 जनवरी, 2018 से हर दिन सुबह 10 बजे ध्वजारोहण और राष्ट्रगान की शुरुआत की, जो अब 1542 दिनों से लगातार जारी है। 

यहां तिरंगे के साथ सेल्फी प्वाइंट बनाया, जो अनूठा है। कोरोना संक्रमण के दौरान भी यह मुहिम थमी नहीं। अब यह इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में शामिल हो चुका है। हर दिन शहर के प्रमुख लोगों को आमंत्रित कर खेरिया मोड़ बाजार कमेटी ध्वजारोहण कराती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed