फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Amar Ujala Foundation Crowd gathered for booster dose camp started

अमर उजाला फाउंडेशन: सुरक्षा कवच के लिए दिखा गजब का उत्साह, 285 लोगों ने लगवाई वैक्सीन

Fri, 05 Aug 2022 11:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 05 Aug 2022 11:34 AM IST
सार

उद्घाटन करते हुए सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने कहा कि संक्रमण का खतरा अभी कम नहीं हुआ है, ऐसे में सभी लोग तीसरी डोज के तौर पर बूस्टर डोज लगवा लें।

विज्ञापन
Amar Ujala Foundation Crowd gathered for booster dose camp started
बूस्टर डोज लगाती टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना वायरस से बचाव की वैक्सीन लगवाने का लोगों में जबरदस्त उत्साह दिखा। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से गुरुद्वारा गुरु के ताल स्थित अमर उजाला कार्यालय में लगे शिविर में 285 लोगों ने टीका लगवाया। इनमें से 258 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई। 
विज्ञापन


शिविर में वयस्कों के लिए कोविशील्ड, कोवॉक्सिन कंपनी और 12 से 14 साल तक के बच्चों के लिए कॉर्वेवेक्स कंपनी की वैक्सीन लगाई गईं। इसमें 13 लोगों को पहली डोज, 14 लोगों को दूसरी डोज और 258 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई। उद्घाटन करते हुए सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने कहा कि संक्रमण का खतरा अभी कम नहीं हुआ है, ऐसे में सभी लोग तीसरी डोज के तौर पर बूस्टर डोज लगवा लें। शिविर में सिकंदरा सीएचसी प्रभारी डॉ. सुप्रिया जैन, एएनएम दुर्गेश, वंदना देवी, विनीता देवी और मनोरमा सिंह आदि का योगदान रहा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये बोले लाभार्थी: 

बेहतर व्यवस्था थी
अमर उजाला में शिविर की जानकारी पर कार्यालय पहुंचा और पत्नी के साथ बूस्टर डोज लगवाई। नजदीक में शिविर और बेहतर व्यवस्था के कारण परेशानी भी नहीं हुई। -गिर्राज सिंह परमार, दयालबाग 


पूर्ण टीकाकरण हुआ
बेटे के साथ शिविर में आई और बूस्टर डोज लगवाई है। मेरा अब पूर्ण टीकाकरण हो गया है। सुबह शिविर में आकर पंजीकरण कराने के साथ वैक्सीन लगी है।  -मधु सिंह, कैलाश मोड़

दोनों कंपनी की वैक्सीन
घर के पास अमर उजाला कार्यालय में शिविर लगा। कार्यालय आया और पंजीकरण कराया। यहां दोनों कंपनी की वैक्सीन होने से सभी को बड़ी सुविधा मिली।  -कृष्णा डागर, महर्षिपुरम
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed