फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Amar Ujala Foundation Camp For Blood Donation On 14 June

विश्व रक्तदाता दिवस: रक्तदान करें, चार लोगों की जान बचाएं

Sat, 13 Jun 2020 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 13 Jun 2020 12:07 AM IST
सार

दान के बाद शरीर में रक्त की कमी तीन महीने में पूरी हो जाती है

विज्ञापन
Amar Ujala Foundation Camp For Blood Donation On 14 June
अमर उजाला फाउंडेशन का रक्तदान शिविर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आपके रक्त की एक यूनिट से चार मरीजों की जान बचेगी। फिर देर कैसी, कदम बढ़ाइए और रक्तदान जैसे महादान के इस उत्सव में हिस्सा लीजिए। अमर उजाला फाउंडेशन विश्व रक्तदाता दिवस पर 14 जून को शिविर लगा रहा है। इसमें फाउंडेशन महादानियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित करेगा। 
विज्ञापन


रक्त की एक यूनिट से प्लेटलेट्स, पैक्ड आरवीसी, फ्रेश फ्रोजन प्लाज्मा और क्रायोप्रेसिपिटेट अवयव निकाले जाते हैं। प्लेटलेट्स डेंगू, चिकिनगुनिया और वायरल फीवर के मरीजों के इलाज में उपयोग होता है। पैक्ड आरवीसी एनीमिया के मरीज, फ्रेश फ्रोजन प्लाज्मा जले हुए मरीजों और क्रायोप्रेसिपिटेट से हीमोफीलिया के मरीजों का इलाज होता है। 
विज्ञापन


अमर उजाला फाउंडेशन का रक्तदान शिविर 14 जून को, यहां लगाए जाएंगे शिविर
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्तदान से लाभ
एसएन मेडिकल कॉलेज की ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. नीतू चौहान बताती हैं कि रक्तदान के बाद शरीर में रक्त की कमी तीन महीने में पूरी हो जाती है। शिविर में जुटे रक्त की लैब में पांच बीमारियों की जांच की जाती है। इसमें एचआईवी, हैपेटाइटिस, सिफलिस और मलेरिया की जांच निशुल्क हो जाती है। इनमें से किसी रक्तदाता में इन बीमारियों की पुष्टि होने पर उसे जानकारी देकर इलाज कराने का परामर्श देते हैं। इसके अलावा शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा और रक्त समूह की भी जानकारी हो जाती है।

 

रक्तदान शिविर के स्थान
अमर उजाला कार्यालय सिकंदरा :
 सुबह नौ से तीन बजे तक 
एसएन मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक : सुबह नौ से शाम पांच बजे तक
जिला अस्पताल ब्लड बैंक : सुबह नौ से शाम पांच बजे तक 
लोकहितम ब्लड बैंक कमला नगर : सुबह नौ से शाम पांच बजे तक
समर्पण ब्लड बैंक दिल्ली गेट : सुबह नौ से शाम पांच बजे तक

ये कर सकते हैं रक्तदान
- 18 से 65 साल के स्वस्थ महिला और पुरुष
- 12.5 ग्राम परसेंटेज हीमोग्लोबिन, 45 किलो से अधिक वजन
- मेजर सर्जरी के एक साल और माइनर सर्जरी के छह माह बाद
- एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने के एक साल बाद

रक्तदान के लिए कर सकते हैं संपर्क: 
0562-2601600-01 और 9675201301-02-03-04 पर
 

यह संस्थाएं करेंगी रक्तदान में सहयोग
आगरा विकास मंच, जीवनरक्षक, लाइफ सेवर सोसाइटी, रक्तदान फाउंडेशन, संकल्प सेवा समिति, मानव कल्याण एवं एकता जनसमूह संस्थान, रक्तदान महादान व्हाटसएप ग्रुप, हम सब एक चैरिटेबिल फाउंडेशन, श्रीहरि सेवा समिति, जीवन रक्षक, श्री राधा दामोदर सेवा समिति, लक्ष्य फाउंडेशन, एक पहल बीआर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी, उन्नति एलएस सेठी फाउंडेशन, संदेश फाउंडेशन, ब्लड कनेक्ट, प्रारंभ वेलफेयर सोसाइटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed