फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Amar Ujala Foundation blood donation camp on 14 June in agra

अमर उजाला फाउंडेशन का रक्तदान शिविर 14 जून को, यहां लगाए जाएंगे शिविर

Thu, 11 Jun 2020 04:00 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 11 Jun 2020 04:00 PM IST
सार

  • एसएन, अमर उजाला कार्यालय, जिला अस्पताल में लगेगा शिविर
  • सामाजिक संगठन भी फाउंडेशन के तहत लगा रहे शिविर

विज्ञापन
Amar Ujala Foundation blood donation camp on 14 June in agra
अमर उजाला फाउंडेशन का रक्तदान शिविर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना वायरस जैसी महामारी है और मरीजों के इलाज के लिए रक्त की पूर्ति में कठिनाई हो रही है। ऐसे में अमर उजाला फाउंडेशन विश्व स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर 14 जून को अमर उजाला कार्यालय सिकंदरा, एसएन मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक और जिला अस्पताल में शिविर लगाएगा। शिविर में सामाजिक दूरी और सैनिटाइजेशन का पूरा पालन कराया जाएगा। 
विज्ञापन


एकत्रित रक्त की यूनिट गर्भवती महिलाओं, कैंसर, थैलेसीमिया, एचआईवी, लावारिस मरीजों के इलाज में उपयोग की जाएंगी। रक्तदाताओं को फाउंडेशन की ओर से रक्तदान के लिए प्रशस्ति पत्र और ब्लड बैंक की ओर से प्रमाणपत्र दिया जाएगा। एसएन मेडिकल कॉलेज की ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. नीतू चौहान ने बताया कि 18 से 60 साल के स्वस्थ महिला-पुरुष रक्तदान कर सकते हैं। 24 से 48 घंटे के अंदर रक्त की पूर्ति हो जाती है।
विज्ञापन



सामाजिक संगठनों ने भी बढ़ाया कदम

अमर उजाला फाउंडेशन की इस पहल में सामाजिक संगठनों ने भी कदम बढ़ाए हैं। पांच से अधिक सामाजिक संगठन फाउंडेशन के सहयोग से लोकहितम ब्लड बैंक कमला नगर में शिविर लगाएंगे। समर्पण ब्लड बैंक भी रक्तदान शिविर का आयोजन करेगी। समाजसेवी बृजेश पंडित और जलज गोयल भी शिविर लगाकर मुहिम में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed