फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Amar Ujala Foundation  blood donation camp today hindi news

Amar Ujala Foundation: बढ़ाइए कदम... मरीजों की जान बचाने को करिए रक्तदान; इन तीन स्थानों पर लगेगा शिविर

Fri, 14 Jun 2024 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 14 Jun 2024 12:02 AM IST
सार

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 14 जून यानि आज तीन प्रमुख स्थानों पर रक्तदान शिविर लगाए जा रहे हैं। अमर उजाला कार्यालय गुरु का ताल, एसएन मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक और जिला अस्पताल ब्लड बैंक में सुबह 9 बजे से इन शिविरों का शुभारंभ हो जाएगा। 

 

विज्ञापन
Amar Ujala Foundation  blood donation camp today hindi news
अमर उजाला फाउंडेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आपके रक्त की एक यूनिट से चार मरीजों की जान बचेगी। ऐसी मानव सेवा के लिए बढ़ाइए कदम और करिए रक्तदान। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर आज (14 जून) को रक्तदान शिविर लगा रहा है। शिविर अमर उजाला कार्यालय गुरु का ताल, एसएन मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक और जिला अस्पताल ब्लड बैंक में लगेगा। रक्तदाताओं को फाउंडेशन और ब्लड बैंक की ओर से प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा।
विज्ञापन


एक डोनर कार्ड भी मिलेगा, जिससे जरूरत पर अपने मरीज के लिए बिना रक्तदान किए एक यूनिट ब्लड प्राप्त कर सकते हैं। एसएन ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभागाध्यक्ष डॉ. नीतू चौहान ने बताया कि रक्तदान करने से कोई कमजोरी नहीं आती। सात दिन में रक्त और 90 दिन में आयरन की पूर्ति हो जाती है।
विज्ञापन


यहां लगेगा शिविर
- अमर उजाला कार्यालय, गुरु का ताल सिकंदरा : सुबह 8 से दोपहर 4 बजे तक।
- एसएन मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक : सुबह 8 से शाम 6 बजे तक।
- जिला अस्पताल ब्लड बैंक : सुबह 8 से शाम 6 बजे तक।

ये कर सकते हैं रक्तदान :
- 18-65 साल के स्वस्थ महिला-पुरुष
- 12.6 जीएल/डीएल हीमोग्लोबिन हो
- 45 किलो से अधिक वजन हो
- रक्तदान किए 3 महीने पूरे हो गए हों
- इंसुलिन न लेने वाले मधुमेह के मरीज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed