{"_id":"5fdb9a838ebc3e3c833a7b41","slug":"amar-ujala-entrepreneurship-fair-2020-at-uttam-institute-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अवसर एंटरप्रेन्योरशिप फेयर 2020: आज छात्र-छात्राओं को बिजनेस की बारीकियां सिखाएंगे विशेषज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवसर एंटरप्रेन्योरशिप फेयर 2020: आज छात्र-छात्राओं को बिजनेस की बारीकियां सिखाएंगे विशेषज्ञ
Fri, 18 Dec 2020 12:19 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 18 Dec 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
अवसर एंटरप्रेन्योरशिप फेयर 2020
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के रुनकता स्थित उत्तम इंस्टीट्यूट में शुक्रवार को अमर उजाला के सहयोग से ‘अवसर एंटरप्रेन्योरशिप फेयर 2020’ का आयोजन होगा। उद्योग, बैंकिंग और प्रशासकीय क्षेत्र के विशेषज्ञ छात्र-छात्राओं को बारीकियां समझाएंगे और अपने अनुभव भी साझा करेंगे।
विज्ञापन
इंस्टीट्यूट ने अपना व्यवसाय करने के इच्छुक छात्र-छात्राओं से उनकी रुचि के अनुसार ऑनलाइन जानकारी मांगी थी। कौन सा आवेदक किस व्यवसाय को प्रारंभ करने का इच्छुक है और उसमें उसे किस तरह के परामर्श की जरूरत है, जांच में इसकी पहचान की गई। अब इन छात्र-छात्राओं को उनकी रुचि के हिसाब से बिजनेस के टिप्स देने के लिए विशेषज्ञ आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन
आगरा फुटवियर मैन्यूफैक्चरर्स एंड एक्सपोर्टर्स चैंबर (एफमेक) के अध्यक्ष जूता निर्यातक पूरन डावर, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया आगरा परिक्षेत्र के डीजीएम देवशीष मित्रा, डायरेक्टर एमएसएमई टीआर शर्मा, सीएफटीआई के निदेशक सनातन साहू, सीए नितेश गुप्ता के साथ ही विशेषज्ञ के तौर पर अनिल कुमार शुक्ला, अंबरीश श्रीवास्तव, अचिंत्य शर्मा, अभिषेक सिंह नए उद्यमियों से रूबरू होंगे।
विज्ञापन
आवेदक अपने साथ व्यवसाय प्रारंभ करने के लिए संबंधित अभिलेख भी लेकर आएं। वह शुक्रवार सुबह दस बजे तक इंस्टीट्यूट के कैंपस में उपस्थित हो जाएं। जिनके पंजीकरण नहीं हुए, वह भी नियत समय पर पहुंच कर पंजीयन करा सकते हैं।
भगवान टाकीज से सुबह नौ बजे बस मिलेगी
शहर के विभिन्न इलाकों से फेयर में शामिल होने के लिए आने वाले आवेदकों की सुविधा के लिए सुबह नौ बजे भगवान टॉकीज चौराहे से रुनकता तक उत्तम इंस्टीट्यूट की बस चलेगी।
भगवान टाकीज से सुबह नौ बजे बस मिलेगी
शहर के विभिन्न इलाकों से फेयर में शामिल होने के लिए आने वाले आवेदकों की सुविधा के लिए सुबह नौ बजे भगवान टॉकीज चौराहे से रुनकता तक उत्तम इंस्टीट्यूट की बस चलेगी।