फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Amar ujala defeated hindustan in media cricket league

मीडिया क्रिकेट लीगः लगातार तीसरी जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंचा अमर उजाला

Fri, 16 Feb 2018 02:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 16 Feb 2018 02:15 PM IST
विज्ञापन
Amar ujala defeated hindustan in media cricket league
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते अतिथि - फोटो : अमर उजाला
आगरा में चल रही मीडिया क्रिकेट लीग में अपनी जीत का सफर जारी रखते हुए अमर उजाला की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। शुक्रवार को हुए मैच में अमर उजाला ने ‌हिंदुस्तान की टीम को दूसरी बार शिकस्त दी। मृत्युंजय शुक्‍ला एक बार फिर मैन ऑफ द मैच बने। 
विज्ञापन


आगरा के बिचपुरी स्थित गोयंका चाहर एकेडमी के मैदान पर खेले जा रहे मैच में शुक्रवार को अमर उजाला का मुकाबला हिंदुस्तान की टीम से हुआ। अमर उजाला ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 208 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। अमर उजाला की ओर से मृत्युंजय शुक्ला ने मात्र 60 गेंदों में 94 रन की तूफानी पारी खेली। 
विज्ञापन


जवाब में खेलने उतरी हिंदुस्तान की टीम 191 रन ही बना सकी। अमर उजाला ने 17 रन से यह मैच जीत लिया। इस टूर्नामेंट में अमर उजाला की यह लगातार तीसरी जीत है। इसी के साथ टीम सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। अपनी शानदार पारी के लिए मृत्युंजय शुक्ला को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed