फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Amar ujala campaign people are worried about water amid scorching heat In Madanpur block of Firozabad

अमर उजाला अभियान: फिरोजाबाद के इस ब्लॉक में पानी के लिए तरसे लोग, तीन टंकियों से सप्लाई बंद

Tue, 17 May 2022 10:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 17 May 2022 10:15 AM IST
सार

मदनपुर के एक तिहाई हैंडपंप और टीटीएसपी खराब हैं। तीन टंकियों से पानी की सप्लाई बंद हैं। ऐसे में निजी संसाधनों से पेयजल का इंतजाम करने को बड़ी संख्या में लोग मजबूर हैं।
 

विज्ञापन
Amar ujala campaign people are worried about water amid scorching heat In Madanpur block of Firozabad
खराब पड़ी पानी की टंकियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के मदनपुर ब्लॉक में भीषण गर्मी के बीच लोग पानी के परेशान हैं। ब्लॉक के एक तिहाई हैंडपंप, टीटीएसपी खराब हैं। तीन टंकियों से पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। मजबूरन लोग खुद के संसाधनों से पानी का इंतजाम करने को विवश हैं। प्रधान गांवों में बड़ी टंकी स्थापित करने की मांग कर चुके हैं। जिससे स्थायी समाधान हो सके। बावजूद इसके अभी प्रशासन की ओर से पहल होती नहीं दिख रही है।

विज्ञापन

 
ब्लॉक की आबादी सवा दो लाख से अधिक है। यहां तेजी से नीचे गिरते भूगर्भ जल स्तर के कारण पानी का संकट यहां बढ़ता जा रहा है। पानी की किल्लत से निपटने के लिए यूं तो इस ब्लाक में 66 टीटीएसपी तो अकेले जल निगम की ओर से स्थापित की गई थी। लेकिन प्रधानों की मानें तो क्षेत्रीय विधायक के अलावा जिला पंचायत के माध्यम से कई गांवों मे टीटीएसपी की स्थापना कराई गई थी। गर्मी के मौसम में अधिकांश बंद हैं। लिहाजा ग्रामीण जनता पीने के पानी का इंतजाम खुद के संसाधनों से करने को मजबूर है। हाईवे के किनारे ही नहीं बल्कि यमुना की तलहटी वाले गांवों में पानी का संकट बना हुआ है। । 

विज्ञापन


मदनपुर ब्लॉक एक नजर में

कुल आबादी 2.25 लाख 
पेयजल टंकी 06
खराब टंकी 03
टीटीएसपी 66
खराब टीटीएसपी 22
हैंडपंप 450
खराब हैंडपंप 150

 



 

ये बोले ग्राम प्रधान 

बछेला-बछेली के प्रधान रोहणी शाक्य ने बताया कि ग्राम पंचायत बछेला-बछेली में 32 हैंडपंपों में मात्र पांच ही काम कर रहे हैं। टीटीएसपी खराब हैं। कुछ हैंडपंपों को मिनी सबमर्सिबल पंप में तब्दील कराके पेयजल की व्यवस्था करा रही हूं। प्रशासन को पेयजल की किल्लत का स्थायी समाधान कराना चाहिए। कठफोरी के प्रधान हेमंत प्रताप बघेल ने कहा कि उनकी ग्राम पंचायत में 33 हैंडपंप स्थापित हैं। भूगर्भ जल नीचे चले जाने के कारण अधिकांश खराब है। गांव में पानी की समस्या को ध्यान में रखते हुए बड़ी पेयजल टंकी स्थापित कराई जाए। जिससे पीने के पानी मुहैया हो सके। पेयजल की किल्लत दूर कराने के लिए प्रयासरत हूं। 

गर्मी में परेशान ग्रामीण

शेखपुरा के रहने वाले सहदेव यादव ने बताया कि पेयजल टंकी के चालू नहीं होने के कारण ग्रामीणों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। खराब टंकी को चालू कराने की दिशा में पहल करनी चाहिए। जिससे गर्मी के मौसम में पानी मुहैया हो सके। नयाबांस निवासी मनोज कुमार ने कहा कि बिजौली की पानी की टंकी के खराब होने के कारण ग्रामीण जनता को सही हैंडपंप या फिर सबमर्सिबल पंप संचालकों के यहां से पानी लाने को मजबूर होना पड़ता है। टंकी को ठीक कराने से बिजोली के साथ अन्य गांवों के ग्रामीणों को राहत मिलेगी। 


मांगी गई खराव हैंडपंपों की रिपोर्ट

 जिला पंचायत राज अधिकारी नीरज कुमार सिन्हा ने कहा कि ग्रामीण अंचल में खराब टीटीएसपी के साथ-साथ खराब हैंडपंपों की रिपोर्ट जिले के सभी एडीओ पंचायत के माध्यम से मंगाई गई थी। खराब टीटीएसपी और हैंडपंपों की मरम्मत कराए जाने के निर्देश सभी सचिवों को दे दिए हैं। जिससे ग्रामीण अंचल में पानी की किल्लत नहीं होने पाए। फिर भी कहीं दिक्कत होगी तो इस परेशानी को दूर कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed