फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Amar Ujala Campaign Maa Tujhe Pranam Walk for Unity Taekwondo, hockey players on 10 august

उत्साह: ‘मां तुझे प्रणाम’ का हिस्सा बनेंगी ताज नगरी की खेल संस्थाएं

Tue, 06 Aug 2019 12:03 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 06 Aug 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Campaign Maa Tujhe Pranam Walk for Unity Taekwondo, hockey players on 10 august
मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के लिए अमर उजाला कार्यालय में उपस्थित खेल विभाग के प्रतिनिधि - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला मां तुझे प्रणाम को लेकर शहर की खेल संस्थाओं और खिलाड़ियों में जोश है। हर साल की तरह इस साल भी खिलाड़ी मां तुझे प्रणाम अभियान का हिस्सा बनने जा रहे हैं। इसके तहत जहां बच्चे हाथ में तिरंगा लेकर स्केटिंग करते दिखेंगे, वहीं ताइक्वांडो के 100 से अधिक खिलाड़ी दस अगस्त को होने वाली ‘वाक फॉर यूनिटी’ में शामिल होंगे। 
विज्ञापन


सोमवार को अमर उजाला कार्यालय में खेल जगत के पदाधिकारियों की हुई मीटिंग में शहर की तमाम खेल संस्थाओं के पदाधिकारियों ने मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम की प्रशंसा की। 
विज्ञापन


वक्ताओं का कहना था कि अमर उजाला का यह अभिनव कार्यक्रम देशभक्ति का जज्बा पैदा करने का काम कर रहा है। खिलाड़ियों ने अपने-अपने क्षेत्र में भी लोगों को इस कार्यक्रम का हिस्सा बनाने के लिए संपर्क करने का संकल्प लिया। मीटिंग में तय हुआ कि पंद्रह अगस्त को ठीक दस बजे 52 सेकेंड के लिए जो जहां होगा, वह वहीं रुककर राष्ट्रगान का हिस्सा बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

रीनेश मित्तल, सचिव, जिला बास्केटबाल संघ ने कहा कि मां तुझे प्रणाम युवाओं में ऊर्जा का संचार पैदा करने का काम करता है। देशभक्ति से यह अद्भुत मिसाल है। राहुल पालीवाल, सचिव, जिला ओलंपिक संघ का कहना है कि सभी को साथ लेकर चलने की अमर उजाला की मां तुझे प्रणाम की परंपरा का खेल जगत स्वागत करता है। 

पंकज शर्मा, सचिव, जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन बोले कि मां तुझे प्रणाम का बच्चों का इंतजार रहता है। इस बार ताइक्वांडो के सौ खिलाड़ी हिस्सा बनने जा रहे हैं। राजीव सोई, अध्यक्ष, आगरा हॉकी ने कहा कि आगरा हॉकी मां तुझे प्रणाम में अपनी सहभागिता दर्ज कराएगा। अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम को हम प्रणाम करते हैं। 

दीपा शर्मा, योग कोच, स्टेडियम का कहना है कि योग को भी मां तुझे प्रणाम में शामिल किया जाना चाहिए। इस कार्यक्रम के माध्यम से योग का भी प्रचार-प्रसार होगा।  अनिल श्रीवास्तव, अध्यक्ष, जिला चेस एसोसिएशन बोले कि वॉक फॉर यूनिटी से हमारी एसोसिएशन के पदाधिकारी और खिलाड़ी जुड़ेंगे।
डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन ऑफ आगरा मां तुझे प्रणाम का हिस्सा बनेगा। 

विनोद शीतलानी, अध्यक्ष, जिला बैडमिंटन संघ ने कहा कि बैडमिंटन के खिलाड़ी मां तुझे प्रणाम में हिस्सा बनेंगे। अमर उजाला का यह कार्यक्रम युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है। तपेश शर्मा, संयुक्त सचिव, डीसीएए का कहना है कि अमर उजाला का कार्यक्रम मां तुझे प्रणाम देशभक्ति की मिसाल है। वैजंती देवी
क्रिकेट एकेडमी वाक फॉर यूनिटी का हिस्सा बनकर गौरवान्वित महसूस करेगा। 

गगन मदान, संयुक्त सचिव, जिला बोशिया एसोसिएशन बोले कि शहर के सभी स्कूलों, सरकारी और गैर सरकारी ऑफिस, प्राइवेट कंपनियों के कर्मचारियों को मां तुझे प्रणाम का हिस्सा बनना चाहिए। यह गौरव की बात है। 

प्रमोद कुमार, अध्यक्ष, जिला वुशू संघ का कहना है कि अमर उजाला का मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम कई सालों से लोगों को जोड़ने का काम कर रहा है। वाक फॉर यूनिटी में वुशू के खिलाड़ी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। 

यह रहे उपस्थित 
डॉ. सत्यदेव पचौरी, डॉ. वाईआर शर्मा, आकांक्षा शर्मा, डॉ. एमसी शर्मा, संजय गौतम, हरिओम सविता, राहुल होतवानी, राम प्रवीन दुबे, सुमित शर्मा, डॉ. किरन कश्यप, रुपेश अग्रवाल, दिव्यांशु गर्ग, मेघ सिंह यादव, समीर डागुर, विक्रांत सिंह, नवीन डागुर, निश्चल जैन, फिरोज खान, प्रेम प्रभात, राजेश कुमार, संजय दुबे, मोहित वर्मा, डॉ. निशात हुसैन, नईमउद्दीन, जयदीप शर्मा, सर्वेश भटनागर, मनोज सिंह कुशवाहा, मयंक जैन, विकांक्षी चौहान, उदय शर्मा, स्वाति शुक्ला, द्रवित शर्मा, शहान अली मोहसिन, सुमित पाराशर, धीरेंद्र पाराशर, शिखर भदौरिया, प्रशांत चौहान, रौनक सिंह, उमेश कुमार, मोहित कुशवाहा, पुष्पेंद्र यादव, शरद कुमार, सौरभ पोद्दार, अयान खान, नंदी रावत, अमित शर्मा, हरदीप सिंह, सत्येंद्रश्वरी किरन। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed