फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Amar Ujala Campaign Maa Tujhe Pranam Bjp Joins Run for unity

मां तुझे प्रणाम: महापौर बोले, रन फॉर यूनिटी में होगी देश की अखंडता दर्शाती कश्मीर की झांकी

Wed, 07 Aug 2019 03:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 07 Aug 2019 03:07 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Campaign Maa Tujhe Pranam Bjp Joins Run for unity
मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के लिए शामिल हुए भाजपा पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला के अभिनव अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’ के नौवें संस्करण को लेकर भाजपा और विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों में खासा उत्साह है। मंगलवार को अमर उजाला कार्यालय में बैठक के दौरान उन्होंने जश्न-ए-आजादी के उत्सव में न सिर्फ भागीदारी निभाने का संकल्प लिया बल्कि इस आयोजन को शहर के कोने-कोने तक फैलाने का जज्बा दिखाया।
विज्ञापन


महापौर नवीन जैन ने तो धारा 370 हटने के बाद देश की अखंडता को दर्शाती कश्मीर की झांकी निकालने का एलान कर दिया। साथ ही 15 अगस्त पर तिरंगी रोशनी होगी ही, पूरे महीने शहर में जश्न-ए-आजादी का माहौल रहेगा।
विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस से पहले स्वच्छता अभियान चलेगा। मुख्य मार्गों को तिरंगे चूने से सजाया जाएगा। भाजपाइयों का कहना था कि ‘मां तुझे प्रणाम’ अब सिर्फ अमर उजाला का ही नहीं, शहरभर का आयोजन हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

चौधरी बाबूलाल, पूर्व सांसद ने कहा कि अमर उजाला की यह अनूठी पहल है। सामाजिक संगठनों के साथ-साथ आम लोगों में इसे उत्सव के रूप में मनाने को लेकर जागरूकता आई है। ब्रजक्षेत्र उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस पर रन फॉर यूनिटी का पहली बार आयोजन होने जा रहा है। यह अच्छी पहल है। इसमें अधिक से अधिक लोग भाग ले सकेंगे। युवा भी जागरूक हो रहे हैं।

महानगर अध्यक्ष, विजय शिवहरे ने कहा कि ये अमर उजाला की ही पहल है, जो 15 अगस्त को पूरा शहर देशभक्ति में डूब नजर आता है। इसे और आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी हम सब शहरवासियों की है। जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया का कहना है कि देशभक्ति के इस अवसर पर लोगों को स्वच्छता का संदेश भी देने की दिशा में कदम उठाए जाने चाहिए, जिससे कि गंदगी न करना लोगों की आदत में शुमार हो जाए।

सुनील पाराशर, प्रांत उपाध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद ने कहा कि यह आयोजन सिर्फ शहर के प्रमुख क्षेत्रों तक ही सीमित न रहे। कॉलोनी और बस्तियों तक में इसे पहुंचाना होगा। इसके लिए विहिप और बजरंग दल पूरे प्रयास करेगा। शरद चौहान, पार्षद बोले कि देशभक्ति के इस पर्व पर पूर्व की भांति पौधरोपण का कार्यक्रम भी होना चाहिए ताकि लोग पर्यावरण के प्रति भी जागरूक हो सकें। 
 

भाजपा से ये रहे मौजूद
हेमंत भोजवानी, रामकुमार शर्मा, भानू महाजन, अनिल चौधरी, नगेंद्र प्रसाद दुबे गामा, बॉबी वर्मा, संजीव चौबे, अनुराग उपाध्याय, दिग्विजयनाथ तिवारी, प्रदीप अग्रवाल, सुमित उपाध्याय, सहदेव शर्मा, दिनेश अगरिया, मनोज शर्मा, आशीष पाराशर, अनिरुद्ध भदौरिया, जितेंद्र भारद्वाज, असफाक सैफी, इरफान कुरैशी, राकेश त्यागी, अभिषेक गुप्ता, रामकुमार जादौन, कोमल सिकरवार, विनोद कुमार अग्रवाल, विनय अग्रवाल, अमित ग्वाला, मनीष थापक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed