{"_id":"6ab048b5107fd4736c05a578","slug":"alumni-spring-sunday-league-kicks-off-with-a-bang-at-st-johns-ground-agra-news-c-365-1-sagr1044-109952-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सेंट जोंस के मैदान पर पूर्व छात्रों की बसंत संडे लीग का धमाकेदार आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सेंट जोंस के मैदान पर पूर्व छात्रों की बसंत संडे लीग का धमाकेदार आगाज
विज्ञापन
क्रिकेट प्रतियोगिता
आगरा। सेंट जोंस कॉलेज के क्रिकेट मैदान पर रविवार को पूर्व छात्रों का क्रिकेट जुनून मैदान में नजर आया। एसपीएएससी (सेंट पीटर्स एलुमनी स्पोर्ट्स क्लब) की ओर से आयोजित फोर्थ बसंत संडे क्रिकेट लीग का शानदार आगाज हुआ। पहले दिन दो मुकाबल खेले गए। पहले मैच में मास्टर्स ने ग्लैडियेटर्स को और दूसरे मुकाबले में टाइटन्स ने नाइट राइडर्स को मात दी।
पहले मुकाबले में ग्लैडियेटर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मास्टर्स के सामने 152 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में मास्टर्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मास्टर्स की जीत के नायक अर्चित सहगल रहे। उन्होंने 38 गेंदों पर 58 रन की शानदार पारी खेली। उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। प्रवल जैन ने भी ऑलराउंड प्रदर्शन किया। उन्होंने चार ओवर में 24 रन देकर एक विकेट लेने के साथ बल्लेबाजी में 24 गेंदों पर 26 रन बनाए। उन्हें फाइटर ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मुकाबले में टाइटन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 145 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नाइट राइडर्स की टीम ने मुकाबले को आखिरी ओवर तक रोमांचक बनाए रखा, लेकिन निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 141 रन ही बना सकी। टाइटन्स ने चार रन से मुकाबला अपने नाम किया। टाइटन्स के प्रथम पाराशर ने 36 गेंदों पर 55 रन की उपयोगी पारी खेली। गेंदबाजी में भी उन्होंने चार ओवर में 31 रन देकर दो विकेट लिए। इस ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। नाइट राइडर्स के राहुल गोयल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में सिर्फ 15 रन देकर तीन विकेट झटके और उन्हें फाइटर ऑफ द मैच चुना गया।