{"_id":"6aaaf26a7cfebfad9c03822f","slug":"altercation-between-teachers-and-villagers-in-the-presence-of-the-beo-agra-news-c-421-1-ag11011-17318-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बीईओ के सामने शिक्षकों और ग्रामीणों में नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बीईओ के सामने शिक्षकों और ग्रामीणों में नोकझोंक
विज्ञापन
अछनेरा। तहसील किरावली की ग्राम पंचायत सांथा के मजरा धर्मपुरा स्थित कंपोजिट विद्यालय में कथित भ्रष्टाचार और अव्यवस्थाओं की शिकायतों के बाद बुधवार दोपहर को खंड शिक्षा अधिकारी सौरभ आनंद जांच करने पहुंचे। इस दौरान आरोप-प्रत्यारोप को लेकर ग्रामीणों और शिक्षकों में तीखी नोकझोंक हुई।
ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक मनोज कुमार पर विद्यालय में समय से नहीं पहुंचने और निर्धारित समय से पहले विद्यालय छोड़ने समेत कई आरोप लगाए। ग्रामीणों की शिकायत थी कि करीब एक वर्ष से जेल में बंद एक अध्यापक विद्यालय से अनुपस्थित चल रहे हैं। इसके बावजूद प्रधानाध्यापक की ओर से उपस्थिति दर्ज कराकर वेतन निकाला जा रहा है। इसके अलावा विद्यालय को मिलने वाली कंपोजिट ग्रांट, मरम्मत और रंगाई-पुताई के नाम पर आई धनराशि के कथित दुरुपयोग की भी शिकायत की गई। 8 सितंबर को स्कूल में कक्षा 7 के छात्र प्रिंस हाथ में गंभीर चोट आयी थी। बीईओ ने प्रिंस को बुलाकर अध्यापकों के सामने उसके बयान दर्ज किए। छात्र ने प्रधान अध्यापक पर मारपीट के आरोप लगाए। वहीं विधायक चौधरी बाबूलाल, ग्राम प्रधान सियाराम पिप्पल और ग्रामीणों ने जिलाधिकारी एवं बीएसए को शिकायत देकर विद्यालय का भौतिक सत्यापन कर कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों की ओर से लगाए गए आरोपों और विद्यालय से संबंधित साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है। जांच के आधार पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। -सौरभ आनंद, बीईओ फतेहपुर सीकरी