{"_id":"620beeb9209f890df93967b1","slug":"altaf-s-body-was-dug-out-in-the-presence-of-the-magistrate-kasganj-news-agr5243649163","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र खोदकर निकाला गया अल्ताफ का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र खोदकर निकाला गया अल्ताफ का शव
विज्ञापन
कासगंज पुलिस हिरासत में मौत का शिकार अल्ताफ का फाइल फोटो
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। पुलिस हिरासत में अहरौली की युवक अल्ताफ की मौत के मामले में उच्च न्यायालय के निर्देशों के मुताबिक जिले की पुलिस ने हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुरूप अल्ताफ के शव को कब्र खोदकर बाहर निकलवाया। यह कार्रवाई मजिस्ट्रेट व चिकित्सकों की टीम के साथ की गई। पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे। शव कब्र से निकालने के पश्चात उसे सील करके सरकारी एंबुलेंस से चिकित्सकों की टीम एवं विवेचक सीओ शव लेकर एम्स के लिए रवाना हो गए।
इलाहाबाद उच्च न्यायालय की खंडपीठ ने अल्ताफ के पिता चांदमियां की याचिका पर एसपी कासगंज को अल्ताफ के शव का पुन: पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए थे। पूरी कार्रवाई के बारे में भी दिशा निर्देश निर्धारित किए। अल्ताफ के परिवार की मौजूदगी में पुलिस ने कार्रवाई की। शव कब्र से निकलवाने के लिए मजिस्ट्रेट के रूप में एसडीएम अभिनव द्विवेदी को तैनात किया गया। चिकित्सीय टीम के डॉ. आकाश एवं डॉ. दिनेश की मौजूदगी रही। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराई गई। कब्र खोदने के बाद अल्ताफ का शव निकाला गया। शव निकालने के पश्चात उसे सील करके ताबूत में रखा गया।
चिकित्सकों की टीम, विवेचक सीओ आरके तिवारी एंबुलेंस से शव लेकर एम्स के लिए रवाना हो गए। यहां एम्स में चिकित्सकों का पैनल शव का पोस्टमार्टम करेगा। एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे, एएसपी अनिल कुमार, सीओ दीप कुमार पंत, सीओ अजीत कुमार के अलावा थाना प्रभारी मौजूद रहे। बतादें कि कोतवाली पुलिस की हिरासत में 9 नवंबर को 20 वर्षीय युवक अल्ताफ की मौत हुई थी। पुलिस का कहना था कि अल्ताफ ने हवालात के टायलेट में टंकी के पाइप पर जैकेट की डोरी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, लेकिन पुलिस की यह थ्योरी परिवार के गले नहीं उतरी। उन्होंने पुलिस पर हत्या करने का आरोप लगाया।

कासगंज में बिलराम गेट स्थित कब्रिस्तान से मृतक अल्ताफ के शव को एंबुलेंस से ले जाते कर्मी मौके पर ?- फोटो : KASGANJ
विज्ञापन