Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Alleged beef missing from a closed meat shop in agra up news

Agra: पुलिस ने जिस मीट की दुकान को कराया बंद, उसके मालिक ने डुप्लीकेट चाबी से कर दिया ये बड़ा कांड

Thu, 23 May 2024 12:36 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 23 May 2024 12:36 PM IST
सार

आगरा पुलिस ने शहीद नगर में छापा मारकर मीट की दुकान बंद कराई थीं। यहां से सैंपल जांच के लिए भेजे गए। लेकिन पुलिस के जाते ही इन दुकानों को डुप्लीकेट चाबी से खोलकर कथित गोमांस गायब कर दिया गया। 
 

विज्ञापन
Alleged beef missing from a closed meat shop in agra up news
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के शहीद नगर में कथित गोमांस बेचने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। दो दुकानों को बंद कराया। मांस की जांच के लिए सैंपल भेज दिए। आरोप है कि पुलिस के जाने के बाद डुप्लीकेट चाबी से विक्रेता ने कथित गोमांस दुकान से निकाल लिया। थाना सदर में दो आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


सदर क्षेत्र स्थित शहीद नगर में बड़ी संख्या में मीट की दुकानें हैं। कई दिनों से पुलिस को कथित गोमांस बेचने और गोकशी की सूचनाएं मिल रही थीं। शक पर पुलिस ने बुधवार को फुरकान और शानू की दुकान पर छापा मारा। यहां करीब 150 किलो मांस मिला था। जांच के लिए पशु चिकित्सक बुलाए। उन्होंने मांस के सैंपल लिए। जिसके बाद पुलिस ने दोनों दुकानों को बंद करा दिया।
विज्ञापन


दुकानों को बंद कराने के बाद पुलिस लौट आई। आरोप है कि पीछे से फुरकान और शानू ने डुप्लीकेट चाबी से दुकानों के ताले खोले। दुकानों के अंदर रखे मांस को निकाल लिया। सूचना मिलने पर पुलिस फिर पहुंची और निकाला गया मांस फुरकान व शानू से बरामद किया। इसे नष्ट कराया गया। सदर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि दो अभियुक्तों के विरुद्ध गोहत्या निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मांस की सैंपल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed