फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Allegations of physical abuse on the son of bjp mla in Agra going to the temple and getting married

Agra: भाजपा विधायक के पुत्र पर गंभीर आरोप, महिला बोली- दुष्कर्म के बाद मंदिर में की शादी, अब नहीं दे रहा हक

Tue, 13 Sep 2022 10:55 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 13 Sep 2022 10:55 PM IST
सार

आगरा में भाजपा विधायक के पुत्र पर महिला ने दुष्कर्म के बाद उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने बताया कि विधायक पुत्र ने मंदिर में शादी भी की। उसके दो बच्चे हैं, लेकिन जब बात हक की आई, तो वह पीछे हट गया। 
 

विज्ञापन
Allegations of physical abuse on the son of bjp mla in Agra going to the temple and getting married
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में भाजपा विधायक के पुत्र पर ताजगंज क्षेत्र की रहने वाली महिला ने शारीरिक शोषण करने के आरोप लगाया है। उसका कहना है कि विधायक पुत्र ने मंदिर में शादी रचा ली। उसके दो बच्चे हैं। अब संपत्ति में हिस्सा नहीं दे रहे। उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने सीओ सदर से शिकायत की। मामले में जांच की जा रही है।

विज्ञापन


सदर क्षेत्र की महिली ने शिकायत में लिखा कि वर्ष 2003 में वो 17 साल की थीं। पढ़ाई कर रही थीं। विधायक की बेटी का घर आना-जाना था। उसने अपने भाई से मिलवाया। नवंबर 2003 में विधायक पुत्र ने उन्हें बहाने से घर बुलाया। कोल्ड ड्रिंक में नशे की दवा देकर बेहोश कर दुष्कर्म किया। वीडियो बना लिया। जब उसे होश आया तो विरोध किया। वह उसे शादी करने की कहने लगा। शारीरिक शोषण करने लगा। बाद में वर्ष 2011 में आरोपी ने मंदिर में शादी कर ली।
विज्ञापन


बाद में दूसरी युवती से भी शादी कर ली। विधायक से शिकायत पर एक मकान में रख दिया। वहां पर आरोपी आता-जाता रहा। मगर, खर्चे के लिए रुपये नहीं देता था। पांच साल पहले आरोपी ने उसे जान से मारने का प्रयास किया। वह अपनी बेटी के साथ किसी तरह घर से भाग गई। उस पर घर से जेवरात लेकर भागने का आरोप लगा दिया। वह लौटी तो धमकी दी। उसका एक बेटा और हुआ। 26 अगस्त को विधायक पुत्र ने उससे मारपीट की। घर से निकलने के लिए धमकाया। पीड़िता ने सीओ सदर से शिकायत की है। सीओ अर्चना सिंह का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। महिला ने शादी की बात कही है। मामला परिवार परामर्श केंद्र भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed