फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Allegations of intimidation leveled against a PRV unit that responded to a land dispute complaint; the 30-year-old dispute over Panchayat land shows no signs of abating.

Agra News: जमीन के विवाद की शिकायत पर पहुंची पीआरवी पर हड़काने का आरोप, थम नहीं रहा 30 साल पुराना पंचायत की जमीन का विवाद

Sat, 16 May 2026 12:33 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Allegations of intimidation leveled against a PRV unit that responded to a land dispute complaint; the 30-year-old dispute over Panchayat land shows no signs of abating.
खेडा राठौर के अभयपुरा में पीआरवी से तकरार
बाह। अभयपुरा में ग्राम पंचायत की जमीन को लेकर चला आ रहा 30 साल पुराना विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। वर्ष 1995 एवं 2000 में हुए पट्टों के आवंटन का मामला कोर्ट कचहरी तक पहुंच गया। उसके बाद भी शुक्रवार की सुबह विवाद तूल पकड़ गया।
विज्ञापन

112 नंबर डायल किए जाने पर पीआरवी मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों को थाने चलने के लिए पुलिस गाड़ी में बैठने को कहने लगी। इसी दौरान पीआरवी से तकरार हो गई। तकरार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें पीआरवी का दरोगा दोनों पक्षों को गाड़ी में बैठने के लिए कहते हुए सुना जा रहा है। जिसमें युवक कह रहा है कि आ रहा हूं, दूर से बात कीजिए। बता रहा हूं, दूर से बात कीजिए, एसओ साहब से बात कर रहा हूं, जिस पर दरोगा झल्लाते हुए कह रहे हैं कि कर ले। युवक ने पीआरवी पर हड़काने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पूछे जाने पर एसओ खेडा राठौर ने बताया कि जमीनी विवाद में कॉल किए जाने पर पीआरवी गई थी। दोनों पक्षों को थाने आने के लिए कहकर लौट आई थी। दोनों में से कोई भी पक्ष थाने पर नहीं आया है। गाड़ी में बैठाने के नाम पर हड़काने की बात गले नहीं उतर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed