फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Allegation of murder of daughter and disappearance of body

Agra News: पुत्री की हत्या कर शव गायब करने का आरोप

Fri, 15 Dec 2023 12:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 15 Dec 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Allegation of murder of daughter and disappearance of body
कुरावली। विवाहिता पुत्री को ससुराल छोड़ने के लिए साथ लेकर गए नामजद ने साथियों के साथ मिल कर गायब कर दिया। अब आरोपी उसके परिजन को धमका रहे हैं। पीड़िता पिता ने नामजद पर पुलिस की हत्या कर गायब करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।थाना क्षेत्र के गांव देवी नगर निवासी ओमकार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि विवाहित पुत्री मंजू मार्च 2020 में मायके रहने के लिए आई थी। 18 मार्च 2020 को उसे ससुराल भेजने की तैयारी कर रहा था। तभी नगला गढू निवासी अवनीश उर्फ राजेश घर आया और कहा कि वह मंजू को उसकी ससुराल छोड़ देगा। परिचित होने की वजह से उसने बेटी को अवनीश के साथ भेज दिया। पुत्री के साथ उसकी छह माह की मासूम बच्ची भी है। शाम को ससुराल से पता चला कि मंजू वहां नहीं पहुंची है। जब उसने अवनीश से संपर्क किया तो उसने कोई जबाव नहीं दिया। काफी तलाश के बाद भी बेटी का कहीं पता नहीं लगा। पता चला कि पुत्री को गायब करने में सर्वेश कुमार निवासी गंगापुर और गुलफाम भी अवनीश के साथ थे। ओमकार ने आरोप लगाया कि आरोपी उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे है। अंदेशा है कि आरोपियों ने पुत्री की हत्या कर शव गायब कर दिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed