फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Allegation of missing files from Principal's room in Agra College police called CCTV scanned

UP: आगरा कॉलेज में प्राचार्य कक्ष से फाइलें गायब करने का आरोप, बुलाई गई पुलिस; खंगाले गए सीसीटीवी

Tue, 08 Oct 2024 08:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 08 Oct 2024 08:52 AM IST
सार

आगरा कॉलेज में रोज नए घटनाक्रम देखने के मिल रहे हैं। अब यहां प्राचार्य कक्ष से फाइल गायब करने का मामला सामने आया। कॉलेज में पुलिस बुला ली गई। सीसीटीवी खंगाले गए, लेकिन हाथ कुछ भी नहीं लगा। 
 

विज्ञापन
Allegation of missing files from Principal's room in Agra College police called CCTV scanned
आगरा कॉलेज Agra College - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा के 200 साल पुराना आगरा कॉलेज में इन दिनों राजनीति चरम पर है। प्राचार्य के खिलाफ सीजेएम कोर्ट से मुकदमा दर्ज करने के आदेश के बाद से हर रोज कोई न कोई घटनाक्रम सामने आ रहा है। सोमवार को कॉलेज में प्राचार्य डॉ. अनुराग शुक्ल के समर्थक शिक्षकों पर कार्यालय से फाइलें गायब करने का आरोप लगाया गया। कहा गया कि शिक्षक प्राचार्य कक्ष से फाइलें निकालकर कहीं ले गए हैं।
विज्ञापन



कॉलेज के एक शिक्षक ने पुलिस के आपातकालीन सहायता नंबर 112 पर कॉल कर कॉलेज में गड़बड़ी की सूचना दी। जिस पर स्थानीय चौकी की पुलिस भी आगरा कॉलेज पहुंच गई। हालांकि सीसीटीवी फुटेज में किसी भी फाइल या अन्य प्रपत्र को ले जाने के साक्ष्य नहीं मिले हैं। आगरा कॉलेज में सोमवार दोपहर करीब 3 बजे एक गाड़ी पहुंची। 
विज्ञापन


बताया गया कि इस गाड़ी में सवार लोग प्राचार्य कक्ष में घुसे और कई फाइलें समेटकर गाड़ी में भरकर ले गए। इसके बाद एक अन्य गाड़ी फिर प्राचार्य कार्यालय तक पहुंची। इस दौरान फाइल और कंप्यूटर ले जाने का प्रयास किया गया तो एक शिक्षक समेत कुछ कर्मचारियों ने इसकी सूचना फैला दी। पुलिस के आपात सहायता नंबर 112 पर गड़बड़ी की सूचना दे दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने भौतिक विभाग में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी जांची लेकिन उसमें कोई भी फाइल या कंप्यूटर ले जाता हुआ नजर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में एसीपी मयंक तिवारी का कहना है कि कॉलेज के प्रो. सीके गौतम ने 112 पर सूचना दी थी। जिसके बाद पुलिस कॉलेज पहुंची थी लेकिन वहां से कोई फाइल गायब करने के साक्ष्य नहीं मिले हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed