{"_id":"6abd789e29450e64030b487f","slug":"allegation-of-having-units-removed-from-the-ration-card-following-a-complaint-about-short-weighing-agra-news-c-25-1-agr1008-1173647-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: घटतौली की शिकायत पर राशन कार्ड से यूनिट कटवाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: घटतौली की शिकायत पर राशन कार्ड से यूनिट कटवाने का आरोप
Thu, 01 Oct 2026 02:31 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 01 Oct 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
बाह: यूनिट काटने एवं कम राशन देने की शिकायत करते कार्डधारक
बाह। घटतौली की शिकायत पर राशन कार्ड से यूनिट कटवाने का आरोप सन्नपुरा गांव के कोटेदार पर लगा है। जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई है। सन्नपुरा के सियाराम का आरोप है कि उसके राशन कार्ड में 6 यूनिट थे, प्रति यूनिट आधा किलो राशन देने की कोटेदार की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी। शिकायत के बाद कोटेदार ने उसके 5 यूनिट कटवा दिए। वहीं मनोज कुमार के 4 यूनिट में से 2 यूनिट कटवा दिए हैं। परमानंद, पुरषोत्तम, दीपेश के राशन कार्ड से भी यूनिट कटवाए गये हैं। सियाराम ने शिकायत में कहा है कि पूरे गांव को प्रति यूनिट 5 किलो की बजाय साढ़े 4 किलो राशन दिया जा रहा है। जिसने भी शिकायत की है, उसके कार्ड से यूनिट काटे गये हैं। इस संबंध में कोटेदार रामवरन ने बताया नियमानुसार राशन का वितरण किया जा रहा है। यूनिट कटवाने का आरोप असत्य एवं निराधार है। वहीं ग्राम प्रधान बलवीर सिंह ने बताया कोटेदार की राशन वितरण की कोई शिकायत नहीं है। आपसी द्वेष की वजह से शिकायत की गई होगी। यूनिट घटाने और बढ़ाने में कोटेदार का कोई भूमिका नहीं होती।
शिकायत मिलने पर जांच होगी। जांच के आधार पर आगे की कार्यवाही होगी।- सुशील कुमार, आपूर्ति निरीक्षक बाह
विज्ञापन
शिकायत मिलने पर जांच होगी। जांच के आधार पर आगे की कार्यवाही होगी।- सुशील कुमार, आपूर्ति निरीक्षक बाह