फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   All train will run by cng engine

आगरा मंडल में सीएनजी इंजन से चलेंगी ट्रेनें

Sun, 31 May 2015 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 31 May 2015 02:25 AM IST
विज्ञापन
All train will run by cng engine

विज्ञापन
आगरा कैंट स्थित डीआरएम कार्यालय में प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि रेल प्रशासन लगातार नई तकनीक का प्रयोग कर रहा है। उन्होंने बताया कि सीएनजी इंजन लगाने के लिए ट्रेन से एक कोच को हटाना पड़ेगा। उसकी जगह दूसरा ऐसा इंजन लगाया जाएगा, जिसमें सीएनजी किट आदि होगी। आगरा रेल मंडल में ईदगाह-बयाना, ईदगाह-बांदीकुई, भांडई-बटेश्वर और धौलपुर-बाड़ी लाइन पर चल रहे डीजल इंजन जल्द हटाए जाएंगे। सेमी हाई स्पीड ट्रेन ‘गतिमान’ के संचालन के बारे में उन्होंने बताया कि सीआरएस (कमिश्नर आफ  रेलवे सेफ्टी) के सुझाव पर रेलवे बोर्ड ने मुहर लगा दी है। इसका संचालन जल्द होगा। उन्होंने बताया कि आगरा-दिल्ली रेल मार्ग पर तीसरी और चौथी लाइन बिछाने का काम चल रहा है। इसके लिए जरूरत के हिसाब से नियमानुसार भूमि अधिग्रहण किया जाएगा। आगरा-बटेश्वर लाइन पर मालगाड़ी और फिर पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शीघ्र ही किया जाएगा। यहां पटरी बिछाने का काम 98 फीसदी पूरा हो गया है। उन्होंने बताया कि आगरा-लखनऊ इंटरसिटी में एसी कोच बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर डीआरएम प्रभाष कुमार मौजूद रहे।

बेहतरी के लिए सामाजिक संगठनों ने दिए सुझाव
आगरा। जीएम महेश मंगल ने रोटरी क्लब, चेंबर्स आफ कॉमर्स, डीयूआरसीसी, लायंस क्लब एकता और अन्य सामाजिक संगठनों के साथ बैठक भी की। रोटरी क्लब के अध्यक्ष दिगंबर धाकरे ने आगरा कैंट पर दो प्लेटफार्म और बढ़ाने, गेट नंबर छह पृथ्वीनाथ फाटक और गेट नंबर 77 रुई की मंडी पर ओवरब्रिज बनवाने, राजा की मंडी रेलवे स्टेशन को बिल्लोचपुरा शिफ्ट करने का सुझाव दिया। इस पर जीएम ने कहा कि रेल प्रशासन ओवरब्रिज बनाने को तैयार है। मगर, राज्य सरकार को इसके लिए पहल करनी होगी। आगरा कैंट पर प्लेटफार्म बढ़ाने के लिए अफसरों से चर्चा की जाएगी।

हाफ मैराथन में अफसरों ने कार से लगाई ‘दौड़’
आगरा। रेल यात्री सुविधा पखवाड़ा के तहत शनिवार को आगरा कैंट से सदर तक हाफ मैराथन आयोजित की गई। जीएम महेश मंगल ने इसे हरी झंडी दिखाई। इसके बाद अफसर कुछ दूरी तक जीएम के साथ पैदल चले लेकिन उनके जाते ही मंडल के अफसर कार में बैठकर सदर पहुंचे। कुछ रेलवेकर्मी ही दौड़ लगाते नजर आए। अव्यवस्थाएं इतनी थी कि किसी ने पार्किंग से दौड़ शुरू की तो किसी ने प्लेटफार्म से। अधिकांश को तो ये ही नहीं मालूम था कि दौड़ शुरू कहां से होनी है। आधे लोग तब पहुंचे, जब दौड़ समाप्त हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed