फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   All the accused in the Lakhan murder case that took place in Balpura village on Holi were acquitted

Agra News: होली के दिन गांव बलपुरा में हुए लाखन हत्याकांड के सभी आरोपी बरी

Tue, 25 Mar 2025 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 25 Mar 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
All the accused in the Lakhan murder case that took place in Balpura village on Holi were acquitted
मैनपुरी। थाना घिरोर के गांव बलपुरा में वर्ष 2019 में होली के दिन हुई लाखन सिंह की हत्या में नामजद आरोपी कोर्ट से बरी हो गए हैं। अपर जिला जज कोर्ट से आए फैसले में सभी चार आरोपियों को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया है। वहीं, इस मुकदमे के एक आरोपी की दौरान ही ट्रायल मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

थाना घिरोर के गांव बेलाहार के रहने वाले धर्मेंद्र सिंह मार्च 21 मार्च 2019 में होली के त्योहार पर घर आए थे। होली के दिन धर्मेंद्र का गांव के ही आशीष से टोपी को लेकर विवाद हो गया था। दर्ज मुकदमे के अनुसार आशीष, धीरज, सुधीर और मनीष व अन्य दो करण सिंह और अलवर सिंह ने हमला किया था। धर्मेंद्र के पिता लाखन सिंह भी मौके पर पहुंच गए थे। लाखन सिंह की हमले में आईं चोटों से मौत हो गई थी। पुलिस ने विवेचना कर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। पुलिस की कमजोर विवेचना के चलते अभियोजन पक्ष हत्या साबित नहीं कर सका। धीरज, मनीष, सुधीर करण सिंह अलवर सिंह को हत्या में कोर्ट ने बरी कर दिया। इधर, मुकदमे की सुनवाई के दौरान आशीष की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed