फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   All six patients injured in the roof collapse discharged from SN Medical College.

Agra News: छत गिरने से घायल सभी छह मरीज एसएन मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज

Tue, 29 Sep 2026 01:48 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
All six patients injured in the roof collapse discharged from SN Medical College.
फॉलोअप छत गिरने से घायल सभी छह मरीज एसएन मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज
पिनाहट। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत विप्रावली के गांव कप्तानपुरा में रविवार रात मकान की छत की गैलरी गिरने से घायल हुए 14 लोगों में से छह गंभीर घायलों को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। सोमवार सुबह उपचार के बाद सभी छह घायलों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं नैतिक (5), राजकुमारी (30) पत्नी शिवकुमार और पूरन देवी (60) पत्नी निहाल सिंह का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही उप जिलाधिकारी बाह विनोद कुमार और एसीपी पिनाहट अनिल कुमार रात में ही एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने अस्पताल में भर्ती घायलों का हालचाल जाना और चिकित्सकों से उनके उपचार की जानकारी ली। सोमवार सुबह राजस्व टीम में लेखपाल सुनील यादव और कानूनगो दिनेश सिंह गांव पहुंचे। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। साथ ही मकान की स्थिति और आसपास के हालात का जायजा लिया।
विज्ञापन


तालाब की सफाई न होने से मकानों में सीलन का आरोप
समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सुधीर दुबे और हरीशंकर शर्मा टीम के साथ कप्तानपुरा पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और हर संभव मदद का भरोसा दिया। ग्रामीणों ने गांव के तालाब की सफाई न होने की समस्या उनके सामने रखी। ग्रामीणों का आरोप है कि कई वर्षों से तालाब की सफाई नहीं हुई है। बारिश के दौरान तालाब का पानी मकानों और रास्तों तक पहुंच जाता है। इससे आसपास के मकानों में सीलन बनी रहती है और मकान जर्जर हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने इसी सीलन के कारण मकान की छत गिरने की आशंका जताई। सुधीर दुबे ने कहा कि तहसील क्षेत्र के कई गांवों में तालाबों की सफाई न होने से समस्या बनी हुई है। जिम्मेदारों की लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed