फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   All schools and colleges of the district will open on World Environment Day

Agra News: विश्व पर्यावरण दिवस पर खुलेंगे जिले के सभी स्कूल और कॉलेज

Mon, 02 Jun 2025 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 02 Jun 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
All schools and colleges of the district will open on World Environment Day
मैनपुरी। पर्यावरण रक्षा और सुरक्षा की दृष्टि से जिले के स्कूलों और काॅलेजों में तैयारियां चल रही हैं। बीएसए और डीआईओएस ने जिले के सभी स्कूलों और कॉलेजों को 5 जून को खोलने के निर्देश दिए हैं। स्कूलों और काॅलेजों में योगाभ्यास के साथ पौधरोपण का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस पर सभी स्कूल और कॉलेज खोले जाएंगे। योग की गतिविधियों के साथ ही जन प्रतिनिधियों के सहयोग से स्कूल और कॉलेजों में पौधरोपण का कार्य भी किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने इस संबंध में प्रधानाचार्यों को पत्र भी जारी किया है।
विज्ञापन



व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से देनी होंगी सूचनाएं
जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने विद्यालय में पर्यावरण दिवस पर आयोजित क्रियाकलापों की सूचना व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से उनके कार्यालय को भी देंगे। गतिविधि को फोटो और वीडियो भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed