{"_id":"6a08df7543579dbcc90a57b2","slug":"all-india-womens-council-honored-senior-mothers-agra-news-c-25-1-agr1030-1060924-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अखिल भारतीय महिला परिषद ने वरिष्ठ माताओं का किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अखिल भारतीय महिला परिषद ने वरिष्ठ माताओं का किया सम्मान
विज्ञापन
अखिल भारतीय महिला परिषद की महिलाएं।
आगरा। अखिल भारतीय महिला परिषद की आगरा नगर शाखा ने बोदला स्थित रेस्तरां में मातृ दिवस एवं अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में मातृत्व, पारिवारिक मूल्यों और बुजुर्गों के सम्मान पर विचार व्यक्त किए गए। परिषद की अध्यक्ष उमा सिंह को वरिष्ठ माता की उपाधि से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि बड़े-बुजुर्गों की छत्रछाया में ही घर-परिवार फलते-फूलते हैं। उनके अनुभव परिवार को मजबूती प्रदान करते हैं। रूपा मेहरा, वर्षा खन्ना, चंद्रा मेहरोत्रा और चित्ररेखा कटियार ने अनुभव साझा किए। शालिनी चौहान ने कहा कि घर में सास की मौजूदगी से परिवार और बच्चों की चिंता कम हो जाती है। परिवार परामर्श केंद्र की काउंसलर प्रेमलता मिश्रा ने भी संयुक्त परिवार की महत्ता पर प्रकाश डाला।
रजनी शर्मा ने कहा कि परिवार की समृद्धि बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद से ही संभव है। आरबीएस कॉलेज की पूर्व प्राचार्य डॉ. सुषमा सिंह ने कविता से भावुक माहौल बना दिया। रजनी शर्मा, पूनम चौरसिया, ममता खन्ना ने भी परिवार का महत्व समझाया।