{"_id":"62000b5ce68e7953ed795a22","slug":"all-colleges-above-class-nine-will-open-from-today-mainpuri-news-agr523557855","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19 की गाइड लाइन के पालन के साथ आज से खुलेंगे स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड-19 की गाइड लाइन के पालन के साथ आज से खुलेंगे स्कूल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। लगभग दो माह से कोरोना महामारी के कारण शिक्षण संस्थान बंद चल रहे हैं। अपर मुख्य सचिव के निर्देश पर आज से कक्षा नौ से 12 तक के इंटर कालेज और महाविद्यालयों में कक्षा संचालन की अनुमति दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने इस संबंध में सूचना व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से प्रधानाचार्यों और प्राचार्यों को दी है।
स्कूल और कॉलेज बंद होने से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन ने इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं। पत्र में कहा है कि कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी आई है। इसे देखते हुए सात फरवरी से कक्षा नौ से 12 तक के सभी कॉलेज और महाविद्यालयों में शिक्षण कार्य किया जा सकेगा। पत्र प्राप्त होने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने सभी कॉलेजों के प्रधानाचार्यों और महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने यहां कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुसार कक्षाओं का संचालन सुनिश्चित करें।
कोरोना से बचाव के लिए ये करें इंतजाम
- कक्षों को प्रतिदिन सैनिटाइज कराएं।
-मुख्य गेट पर हेल्प डेस्क बनाई जाए।
-कक्ष में सामाजिक दूरी का पालन करें।
-छात्र-छात्राएं मास्क लगाकर ही आएं।
-14 साल से अधिक उम्र छात्रों का टीकाकरण कराया जाए।
- बार-बार साबुन से हाथ धोने के लिए छात्रों को प्रेरित करें।
प्रधानाचार्य और प्राचार्य की जिम्मेदारी है कि वे कक्षा संचालन के दौरान कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करें। किसी प्रकार की लापरवाही न की जाए।
मनोज कुमार वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक।