{"_id":"675741f070f93642e806a6b4","slug":"alipurkheda-kali-river-road-will-be-widened-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-128434-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आलीपुरखेड़ा-काली नदी मार्ग का होगा चौड़ीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आलीपुरखेड़ा-काली नदी मार्ग का होगा चौड़ीकरण
Tue, 10 Dec 2024 12:46 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 10 Dec 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। आलीपुरखेड़ा से काली नदी तक आठ किमी मार्ग का चौड़ीकरण कराया जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग की ओर से इस मार्ग के लिए 8.95 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है।
आलीपुरखेड़ा से काली नदी मार्ग बौद्ध तीर्थ स्थल संकिसा और जसराजपुर को जोड़ता है। इस मार्ग से प्रदेश ही नहीं विदेश के तीर्थंकरों का आना जाना रहता है। शासन ने इस मार्ग के चौड़ीकरण का निर्णय लिया है। मार्ग के चौड़ीकरण के लिए शासन की ओर से अनुमानित लागत 8.95 करोड़ स्वीकृत की गई है। धनराशि स्वीकृत होने के बाद लोक निर्माण विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया जारी कर दी गई है। कार्यदायी संस्था का नाम घोषित होते ही 12 महीने के अंदर निर्माण कार्य पूरा कराना होगा। अधीक्षण अभियंता लोक मैनपुरी वृत्त लोक निर्माण विभाग वीके चौधरी ने बताया कि आलीपुर खेड़ा किलोमीटर एक से लेकर काली नदी किलोमीटर आठ तक मार्ग के चौड़ीकरण के साथ सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जाना है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया जारी कर दी गई है उम्मीद है कि जल्द संस्था नामित होने के साथ निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया जाएगा।