{"_id":"5cfcfb3abdec22072b5a78b9","slug":"aligarh-police-stop-soron-youth-at-tappal-border-for-protest-child-murder","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ हत्याकांडः रिश्तेदारों के साथ जा रहे युवाओं को टप्पल जाने से रोका, फांसी की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ हत्याकांडः रिश्तेदारों के साथ जा रहे युवाओं को टप्पल जाने से रोका, फांसी की उठाई मांग
Sun, 09 Jun 2019 07:10 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 09 Jun 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
टप्पल में प्रदर्शन को पहुंचे सोरों के युवाओं को रोकती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ के टप्पल में हुई मासूम बच्ची की हत्या को लेकर चहुंओर आक्रोश है। मासूम बिटिया के रिश्तेदार सोरों में रहते हैं, जिनके साथ कई युवाओं ने टप्पल पहुंचकर प्रदर्शन किया। हालांकि पुलिस ने टप्पल की सीमा में युवाओं को प्रवेश नहीं करने दिया।
विज्ञापन
मासूम बच्ची के जघन्य हत्याकांड पर जनाक्रोश भड़का हुआ है। टप्पल की मासूम बच्ची की मौसी व उनका परिवर सोरों में रहते हैं। मासूम की निर्मम हत्या के बाद उनके घर में भी मातम छा गया है।
विज्ञापन
वहीं सोरों के युवाओं का खून खौल पड़ा। रविवार को बच्ची के रिश्तेदारों के साथ सैकड़ों युवा टप्पल पहुंचे। वहां युवाओं ने प्रदर्शन किया। पुलिस प्रशासन को जब यह जानकारी मिली तो सोरों के कई युवाओं को टप्पल की सीमा में घुसने नहीं दिया।
विज्ञापन
निर्मम हत्या की शिकार मासूम के एक रिश्तेदार ने बताया कि सोरों के युवाओं ने टप्पल में प्रदर्शन किया। युवा अभी भी टप्पल में जमे रहेंगे। बस एक ही मांग है कि हत्यारों को फांसी की सजा दी जाए। ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो सके।