फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Aligarh murder case: Groom post on x, police not taking action due to MLC

बरात में खूनी संघर्ष: एक्स पर दूल्हे की पोस्ट...MLC के कारण पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई, चचेरे भाई की हुई हत्या

Wed, 19 Nov 2025 11:33 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 19 Nov 2025 11:33 PM IST
सार

बरात में लड़की पक्ष ने दूल्हे के चचेरे भाई विनय को पीटा था। इससे विनय की माैत हो गई थी। घटना का वीडियो भी सामने आया था। अब दूल्हे ने मामले में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

विज्ञापन
Aligarh murder case: Groom post on x, police not taking action due to MLC
घायल दूल्हे का भाई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री जी, अलीगढ़ के अतराैली में 14 नवंबर को मेरी शादी के दाैरान चचेरे भाई की हत्या कर दी गई। मगर पुलिस एमएलसी ऋषिपाल सिंह के प्रभाव में आकर पक्षपात कर रही है। निष्पक्ष होकर कार्य नहीं कर रही है। आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। हमारा आपसे निवेदन है कि आपके संज्ञान से ही न्याय मिल सकता है। यह पोस्ट सीता नगर निवासी राहुल सिंह ने अपने एक्स एकाउंट पर की है।
विज्ञापन


उन्होंने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई कि आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए। सीता नगर, एत्माद्दाैला निवासी राहुल की बरात 14 नवंबर को अतराैली गई थी। राहुल दिल्ली में नाैकरी करते हैं। उनके निशा से प्रेम संबंध थे। दोनों ने परिवार की रजामंदी पर प्रेम विवाह किया था। बरात जाने के दाैरान बरातियों और घरातियों में विवाद हो गया।
विज्ञापन


आरोप है कि बरात पर लाठी-डंडे से 10-12 लोगों ने हमला बोला था। इस दाैरान दूल्हे के चचेरे भाई विनय को पीटा गया। उनकी माैत हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया था। पहले पुलिस ने मामले में गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया। बाद में पीड़ित परिवार का दर्द अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद हत्या और हत्या के प्रयास की धारा बढ़ाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूल्हे के बड़े भाई योगेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला बोला था। किसी तरह उनकी जान बच सकी थी। घटना से भाई राहुल दहशत में है। वह शादी के बाद सीधे दिल्ली चला गया। कई दिन तक उसने फोन पर परिवार के लोगों से भी बात नहीं की। बाद में बताया कि वह डरा हुआ है। आरोपी लोग उसकी पत्नी के ही घर से जुड़े हुए हैं। उसे डर है कि वह उनके साथ कोई भी घटना कर सकते हैं। वह दिल्ली स्थित घर से बाहर नहीं निकल रहा है। उधर, एमएलसी ऋषिपाल सिंह ने आरोपों को निराधार बताया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed