फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   aligarh boy complete fastest race in agra army rally

सेना भर्ती में अलीगढ़ के हरदेव का फर्राटा, 4 मिनट 40 सेकेंड में दौड़े 1.6 किमी

Wed, 29 Nov 2017 10:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Wed, 29 Nov 2017 10:49 AM IST
विज्ञापन
aligarh boy complete fastest race in agra army rally
हरदेव - फोटो : अमर उजाला
आगरा के कीठम में चल रही सेना की भर्ती रैली में मंगलवार को अलीगढ़ के इगलास का हरदेव सिंह चीते की तरह दौड़ा। उसने 1.6 किलोमीटर की दौड़ पूरी करने में सिर्फ चार मिनट 40 सेकेंड का वक्त लिया। 
विज्ञापन


यह इस भर्ती रैली का अब तक का सबसे कम समय है। अभी तक 35 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी दौड़ लगा चुके हैं। पहले हाथरस और मथुरा जिले की भर्ती चली। अब अलीगढ़ का नंबर आया है।
विज्ञापन


हाथरस और मथुरा के अभ्यर्थियों ने भी गजब की दौड़ लगाई। 50 से ज्यादा अभ्यर्थी ऐसे रहे जो पांच मिनट से कम समय में दौड़ पूरी कर गए। कई ने तो चार मिनट 50 सेकेंड का ही समय लिया लेकिन हरदेव सिंह सबसे तेज निकला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भर्ती रैली से जुड़े अधिकारी इस पर ध्यान दे रहे हैं कि अभ्यर्थियों की रफ्तार कैसी है। मंगलवार को अलीगढ़ के लगभग 7000 अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाई। अलीगढ़ के इगलास और कौल तहसील की भर्ती थी।  इससे पहले मथुरा और हाथरस के लगभग 29 हजार अभ्यर्थी दौड़ लगा चुके हैं।

अभ्यर्थी को दौड़ के दौरान दौरा पड़ा

अलीगढ़ के ही एक अभ्यर्थी को दौड़ के दौरान दौरा पड़ गया। मेडिकल टीम ने तुरंत उसका उपचार किया। उसकी हालत ठीक होने तक उसे डाक्टरों की निगरानी में रखा गया है। यहां पूरी दौड़ के दौरान डाक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ की टीमें तैनात रहती हैं। एंबुलेंस भी लगाई गई हैं।

इस भर्ती रैली में 80 हजार अभ्यर्थियों के आने की उम्मीद है। 1.15 लाख ने आवेदन किया। इनमें से 60 से 70 फीसदी आ रहे हैं। हाथरस, मथुरा और अलीगढ़ की परफोरमेंस शानदार रही है। इससे सेना के अधिकारी भी उत्साहित हैं। उन्हें उम्मीद है कि ब्रज से अच्छे सैनिक मिलेंगे।

सेना की ओर से अभ्यर्थियों से लगातार कहा जा रहा है कि वह रैली में आने के लिए जरूरी दस्तावेज साथ लाना न भूलें। उनके प्रवेश पत्र पर भी यह अंकित है कि उन्हें रैली में जाने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज लेकर जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed