फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Alert regarding Corona, monitoring committees active

कोरोना को लेकर अलर्ट, निगरानी समितियां सक्रिय

Thu, 02 Dec 2021 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Alert regarding Corona, monitoring committees active
कोरोना को लेकर अलर्ट, निगरानी समितियां सक्रिय
विज्ञापन

मैनपुरी। कोरोना के खतरे को लेकर जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके लिए ग्राम निगरानी समितियों को सक्रिय करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी ने सभी ग्राम पंचायतों में गठित समितियों को पत्र भेजकर जिम्मेदारी निभाने के आदेश दिए हैं।
एक बार फिर कोविड-19 का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन पूरे विश्व में खतरा बना हुआ है। भारत पर भी इसका खतरा मंडरा रहा है। मैनपुरी में भी अलर्ट का असर नजर आने लगा है। बाहर से आने वाले लोगों से कोरोना संक्रमण का खतरा अधिक है। ऐसे में गांवों में ग्राम निगरानी समितियों को सक्रिय कर दिया है। जिला पंचायत राज अधिकारी स्वामीदीन ने ग्राम प्रधान और पंचायत सचिवों को पत्र भेजकर निगरानी समितियों को काम करने के लिए कहा है। समितियां गांव में गैर प्रदेश और जिलों से आने वाले लोगों पर नजर रखने के साथ ही उनकी सूची तैयार करेंगी।
विज्ञापन

अगर किसी में सर्दी, जुकाम, बुखार या अन्य कोरोना के लक्षण नजर आते हैं तो उन्हें निगरानी समिति चिह्नित करेगी। इसके साथ ही करीबी स्वास्थ्य केंद्र को इसकी सूचना दी जाएगी। इससे चिकित्सक संबंधित व्यक्ति की स्क्रीनिंग कर सकेंगे। अगर जरूरत होगी तो उन्हें उपचार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
-09 हैं जिले मेें कुल ब्लॉक
-549 हैं जिले में कुल ग्राम पंचायतें
-549 हैं ग्राम निगरानी समितियां
----
सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम निगरानी समितियां गठित हैं। इन समितियों को सक्रिय होने के निर्देश दिए गए हैं। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
-स्वामीदीन, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed