{"_id":"5e18bacf8ebc3e696a2ea92a","slug":"alert-over-juma-namaj-in-firozabad-due-to-caa","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद में जुमा को लेकर रही विशेष सतर्कता, आगरा-मथुरा में भी मुस्तैद दिखी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद में जुमा को लेकर रही विशेष सतर्कता, आगरा-मथुरा में भी मुस्तैद दिखी पुलिस
Sat, 11 Jan 2020 12:14 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 11 Jan 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद में तैनात सीआरपीएफ के जवान
- फोटो : अमर उजाला
आगरा, फिरोजाबाद और मथुरा में जुमा की नमाज के दौरान शांति बनी रही। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस फोर्स तैनात रही। शहर में पुलिस अधिकारी भ्रमण करते रहे। वहीं फिल्म 'छपाक' के विरोध की आशंका पर भी पुलिस सर्तक रही। सिनेमाघरों के बाहर पुलिसकर्मी तैनात रहे।
20 दिसंबर को नागरिकता कानून के विरोध में फिरोजाबाद समेत प्रदेश के कई जिलों में प्रदर्शन हुए थे। हिंसक घटनाएं भी हुई थीं। इसको देखते हुए फिरोजाबाद, आगरा और मथुरा में इस शुक्रवार को भी पुलिस का अलर्ट रहा।
आगरा के जामा मसजिद के बाहर फोर्स लगाया गया था। यहां पर पुलिस अधिकारी से खुफिया एजेंसी के कर्मचारी भी सक्रिय रहे। यहां के अलावा लोहामंडी, सदर, ताजगंज, न्यू आगरा, जगदीशपुरा, शाहगंज, कोतवाली, नाई की मंडी, रकाबगंज क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में पुलिस फोर्स तैनात रही।

Trending Videos
फिरोजाबाद में बरती गई विशेष सतर्कता
फिरोजाबाद जिले में विशेष सतर्कता बरती गई। शहर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पूरे दिन डेरा डाले रहे। आगरा जोन के आईजी ए. सतीश गणेश ने एसपी सिटी कार्यालय पर नमाज से पूर्व बैठक करके दिशा निर्देश दिए। जिले में मैनपुरी, मथुरा और आगरा का पुलिस फोर्स भी तैनात रही।
मथुरा में सुरक्षा चौकस रही। मिश्रित आबादी में पैदल गश्त करके पुलिस और पीएसी के जवान मुस्तैद नजर आए। खुफिया विभाग की भी नजरें शरारती तत्वों पर बनी रही। शुक्रवार सुबह से डीगगेट पर डीएम सर्वज्ञराम मिश्र, डीआईजी शलभ माथुर, एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा ने भी निगरानी रखी।