फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Alert on Shah Jahan's Urs at Taj Mahal security tightened Free entry for three days

UP:  ताजमहल में तीन दिन मिलेगा निशुल्क प्रवेश, शाहजहां-मुमताज की असली कब्रों का कर सकेंगे दीदार

Thu, 23 Jan 2025 09:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 23 Jan 2025 09:51 AM IST
सार

ताजमहल में शाहजहां के उर्स के दौरान 26 और 27 को दोपहर 2 बजे और 28 जनवरी को पूरे दिन असली मजार का दीदार हो सकेगा। तीन दिन यहां निशुल्क प्रवेश रहेगा। इसे देखते हुए रेड और यलो जोन में अतिरिक्त जवान तैनात रहेंगे।

विज्ञापन
Alert on Shah Jahan's Urs at Taj Mahal security tightened Free entry for three days
ताजमहल पर उमड़ी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ताजमहल में मुगल बादशाह शाहजहां के उर्स को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। तीन दिन चलने वाले आयोजन के दाैरान असली मजार का दीदार करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। इसके लिए सीआईएसएफ के अतिरिक्त जवान अलग-अलग पॉइंट पर लगाए जाएंगे। वहीं यलो जोन में भी सुरक्षा कड़ी रहेगी। हर आने जाने वालों की गतिविधि पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन


 

इस बार 26 से 28 जनवरी तक बादशाह शाहजहां का 370वां उर्स मनाया जाएगा। 26 और 27 जनवरी को दोपहर दो बजे के बाद शाहजहां और मुमताज की असली मजार खोली जाएंगी। 28 जनवरी को पूरे दिन मजार का दीदार हो सकेगा। इस दाैरान आम पर्यटक आ और जा सकेंगे। इनका प्रवेश भी निशुल्क रहेगा। एक संगठन ने ताजमहल में जलाभिषेक के लिए स्थानीय न्यायालय में याचिका भी दायर कर रखी है। प्रदर्शन की भी चेतावनी दी है। पूर्व में संगठन के पदाधिकारी जल चढ़ाने जाने के दाैरान पकड़े भी जा चुके हैं। इसको देखते हुए अलर्ट किया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

ताजमहल के रेड जोन (अंदर परिसर) की सुरक्षा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के पास है। वरिष्ठ कमांडेंट वीके दुबे ने बताया कि पहले से ही सुरक्षा कड़ी है। उर्स को देखते हुए प्रत्येक बिंदु पर अतिरिक्त जवानों को तैनात किया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जा रही है। इस संबंध में कमेटी पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की जाएगी।

 
विज्ञापन

उधर, यलो जोन यानी ताजमहल के बाहर की सुरक्षा पुलिस और पीएसी के पास है। सहायक पुलिस आयुक्त ताज सुरक्षा सैय्यद अरीब अहमद ने बताया कि ताज के पश्चिमी गेट और पूर्वी गेट बैरियर पर पहले से फोर्स लगा हुआ है। उर्स के दाैरान भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल को लगाया जाएगा। यमुना किनारे भी पुलिस-पीएसी कर्मी रहेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed